Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट


सुने मकान में दिन मे चोरी करने वाला आरोपी 24 घण्टे में चढ़ा पुलिस के हत्थे चोरी गया माल बरामद
नीमच जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन व् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरसिंह कनेश तथा अअपु मनासा श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे लूट, डकैती , नकबजनी चोरी जैसे अपराधो की पतारशी व् रोकथाम अभियान के तहत कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी संदीप तोमर, एसआई नीलेश सौलंकी व टीम ने 24 घण्टे में किया चोरी का पर्दाफाश चोरी गये मश्रुका सहित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में दिनांक 06/10/2021 को फरियादी अर्जुन पिता सत्यनारायण गायरी निवाशी घोटा पिपलिया ने थाना उपस्थित होकर सुचना दी की दिनांक दिनांक 05.10.21 को सुबह 09.00 बजे परिवार के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे जो बाद फरियादी व् उसके परिजन करीब पिताजी 03.30 बजे दोपहर को वापस घर आये जो मैन गेट का ताला खोला व अंदर गये तो देखा की अंदर के कमरे का ताला टुटा हुआ था अंदर कमरे मे पेटी खुली हुई थी ओर ड्रम का नकुचा ताले सहीत टुटा हुआ था । ड्रम मे देखा तो ड्रम मे टीफीन मे रखे चांदी की पायजेब एक जोडी , हाथ के फुल चांदी के दो नग , चादीं के पैर के सट्टा एक जोडी , चादीं का कंदोरा एक नग कुल चांदी वजनी करीब 1.5 kg व् कीमती करीब 70,000 रु के कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया बाद उक्त घटना की सूचना अर्जुन गायरी ने थाना कुकड़ेश्वर पर दी जो कुकड़ेस्वर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शीघ्रता से आरोपियों की पतारशी शुरु की मुखबिरों का मामूर किया गया जो तभी पुलिस टीम को सुचना मिली की घटना दिनांक को दो अनजान व्यक्ति घोटा पिपलिया गाव में घूमते दिखाई दिए थे जो संदिग्ध लग रहे थे उनमे से एक का हुलिया ग्राम टामोटी के अभ्यासित चोर बदमाश तूफान गुर्जर जेसा दिखाई दे रहा था तभी टीआई श्री तोमर के नेतृत्व में एसआई नीलेश सौलंकी द्वारा मय टीम के टामोटी में तूफ़ान गुर्जर के घर पर दबिश दी गयी जो मोके पर तूफ़ान गुर्जर के घर पर एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम नंदकिशोर उर्फ नानूराम पिता रमेश भील निवासी दोबड़ थाना नीमच सिटी से मोके पर ही उक्त अपराध सदर में गहन पूछताछ करते उसने घटना दिनांक को तूफान गुर्जर के साथ मिलकर चोरी करना कबुल किया गया और चोरी का माल भीतूफ़ान गुर्जर के घर की बगल में जमीन में गड्डा खोद कर उसमे छुपाना बताया जो बाद आरोपी नंदकिशोर भील से एक चांदी का कमरबन्द,चांदी के पायजेब एक जोड़ , चांदी के सटा एक जोड़ व चांदी के हाथ के फूल एक नग कीमती करीब 68,000 रु के चांदी के आभूषण जप्त कर आरोपी से तूफान गुर्जर के बारे मे पूछताछ की गई जिसमें बताया वो चोरी की वारदात करने के बाद कुछ दिन अपने गाँव मे नही आता उक्त चोर तूफ़ान गुर्जर पूर्व में भी कुकड़ेस्वर में तथा कंजार्डा में चोरी की वारदात को अंजाम दे चूका है व् पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है वर्तमान में कुकड़ेस्वर पुलिस द्वारा आरोपी तूफ़ान गुर्जर की गिरफ्तारी के प्रयाश किये जारहे है व् आरोपी तूफ़ान गुर्जर को जल्द ही गिरफ्तार कर उससे चोरी का अन्य मश्रुका बरामद किया जावेगा |
इस कार्य मे थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर, उनि निलेश सौलकी, , आर 488 संजय शर्मा, आर 446 भुरसिह , आर 465 विशाल गंगवाल ,आर 498 अनिल पाटीदार , आर 373 सुनिल भूरिया ,आर 555 लालबहादुर, आर चालक 432 राजेश तनान का सराहनीय योगदान रहा है ।