श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिंड श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा चलाए जा रहे मिलावट खोरों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी महोदय श्री आरकेएस राठौर के निर्देशन मेंआज दिनांक 8 10 21 शाम को थाना प्रभारी गोरमी सुरेश शर्मा को जरिए मुख्य सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कृपे के पुरा मैं नीलेश लोधी पुत्र रामसेवक सिंह लोधी उम्र 22 साल निवासी कृपे का पुरा के द्वारा दिवाली त्योहार एवं नव दुर्गा के त्यौहार को देखते हुए मिलावटी मावा एवं मिलावटी घी डालडा एवं रिफाइंड से भारी मात्रा में तैयार कर आम जनता को खपाने के लिए अपने घर में एकत्रित कर रहा है उक्त सूचना पर से ग्राम क्रपे के पुरा में दबिश दी गई तो करीब एक कुंटल 10 किलो मावा 2 कुंटल के करीब घी 2 कुंटल क्रीम तथा मिलावट करने वाले डालडा एवं रिफाइंड की टीन मौके से बरामद की गई मौके पर ही फूड इंस्पेक्टर श्री मति रीना बंसल को बुलाकर विधिवत कार्रवाई की गई आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 280 /21 धारा 420 272 273 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
संभागीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह”देव धाम सिरसा घाटीगांव ग्वालियर