Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उत्तर मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर का स्टेशन पर निरीक्षण अन्य सुविधाओं का जयजा लेने हॉकी स्टेडियम भी पहुंचे जनरल मैनेजर दिए है निर्देश।


ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर किया उत्तर मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर ने निरीक्षण।

साथ ही जीएम ने डबरा रेलवे स्टेशन सहित ग्वालियर झांसी रेल मार्ग का विंडो निरीक्षण से जाना सेक्शन का हाल।

ग्वालियर/डबरा//_ उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार द्वारा अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत दूसरे दिन ग्वालियर स्टेशन तथा ग्वालियर स्थित रेलवे हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमोद कुमार द्वारा सर्वप्रथम हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर बिछाए जा रहे एस्ट्रोटर्फ एवं खिलाड़ियों के हितार्थ किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक सुधार हेतु दिशानिर्देश दिए गए,स्टेडियम के निरीक्षण उपरान्त प्रमोद कुमार ने ग्वालियर स्टेशन पर रिज़र्व लौंज में रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत तीसरी लाइन से जुड़े निर्माण कार्य की प्रगति पर आधारित प्रेजेंटेशन को देखा I इसके उपरान्त IRSDC द्वारा ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास पर आधारित प्रेजेंटेशन को देखा तथा उसमें स्टेशन से जुड़े व्यापारियों के हितों का विशेष ध्यान रखे जाने पर टिप्पणी सहित अन्य आवश्यक बदलाव हेतु निर्देशित किया I IRSDC के प्रस्तुतिकरण उपरान्त महाप्रबंधक ने ग्वालियर-श्योपुरकलां गेज परिवर्तन से जुडी कार्य योजना से सम्बंधित इंजिनीयरिंग (निर्माण) शाखा का प्रेजेंटेशन को देखा तथा नैरो गेज के एक छोटे हिस्से को हैरिटेज के रूप में विकसित किये जाने की बात कही।
I
प्रस्तुतीकरण के अवलोकन उपरान्त प्रमोद कुमार ने सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर से भेंट की तथा ग्वालियर स्टेशन,बिरलानगर स्टेशन सहित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे सम्बंधित अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा भी की है, सांसद शेजवलकर से मुलाक़ात के बाद प्रमोद कुमार ने प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की तदुपरांत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों, ZRUCC एवं DRUCC सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की एवं सभी से सुझाव एकत्रित किये है। I

तदोपरांत यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात तथा रेलवे अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के विस्तार,कर्मचारी कल्याण तथा नैरो गेज लाइन बंद होने से सरप्लस स्टाफ को ग्वालियर में ही समायोजित किये जाने सहित ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा।इसके पश्चात उन्होंने पेंशनर्स असोसिएशन से भी मुलाकात की है।

इसके उपरांत महाप्रबंधक ने ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण किया तथा यात्रि सुविधाओं का जायज़ा लिय इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म क्रमांक 3/4 पर वाशिंग पिट लाइन को देखा I खानपान इकाइयों का निरीक्षण किया, वेटिंग रूम में यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं संबंधित फीडबैक भी प्राप्त किया। स्टेशनों पर किए गए विकास कार्यों की सराहना की और इस संबंध में मण्डल के अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया, उन्होंने कहा है कि ग्वालियर स्टेशन विकास के चरण में है और बहुत से विकास और यात्री सुविधाओं के कार्य निकट भविष्य में पूरे कर लिए जाएंगे।

झाँसी पहुचकर महाप्रबंधक ने झाँसी स्टेशन का भी निरीक्षण किया, तथा यात्री सुविधाओं को देखा निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से मुख्य कार्यकारी अधिकारी(निर्माण) शरद मेहता, प्रमुख मुख्य इंजिनीयर एस के मिश्र, मंडल रेल प्रबन्धअक आशुतोष सहित झाँसी मंडल से वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) रघुनाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजिनीयर अमित गोयल आदि अधिकारीगण और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे है।