Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस ने 10 पेटी देशी अवैध शराब,15 ओ पी व एक मोटर साइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

*पोरसा*-

एस आई शिवम चौहान को रात्रि भ्रमण के दौरानमुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोरसा तहसील के बगल में दो व्यक्ति काले लाल रंग की मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स पर काले रंग की पन्नी से ढके हुए भारी मात्रा में शराब की पेटी रख कर कहीं जाने की फिराक में खड़े है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तहसील के बगल में एक काले रंग की मौ0मा0 पर दो व्यक्ति खड़े थे जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस ने फोर्स की मदद से पकड़ लिया तथा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े हुए व्यक्ति ने अपना नाम सत्यपाल सिंह तोगर पुत्र रामवीर सिंह तोमर उम्र 33 बर्ष माधोपुरा थाना नगरा का होना बताया। पकड़े हुए व्यक्ति से पुलिस को 10 पेटी देशी अवैध शराब बरामद हुई जिसकी कुल कीमत लगभग पचास हज़ार रुपए। तथा मोटरसाइकिल से एक सफेद रंग का डिब्बा जिसमे लगभग 15 ली ओ पी बरामद हुई है जिसकी कुल कीमत लगभग पांच हजार रूपये व एक मो0सा0 हीरो एचएफ डीलक्स काले लाल रंगा की जप्त की वहीं पकड़े गए व्यक्ति से जब भागे हुए व्यक्ति की जानकारी की तो उसने भागे हुए व्यक्ति का नाम सोनू तोमर उर्फ भेडा नि०मिढेला का बताया वहीं पुलिस ने दोनों के खिलाफ खिलाफ धारा 34/2,,49ए आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है उक्त सराहनीय कार्य में निरी अतुल सिंह उनि शिवम सिंह आर. अनिल दोहरे , रविन्द्र करईया , आर गजेन्द्र लोधी आर सन्दीप की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।