शासकीय महाविद्यालय मेहगांव में चल रहे घटिया निर्माण कार्य के लिये अभाविप ने दिया ज्ञापन
*मेहगांव -* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेहगांव के कार्यकर्ताओं के द्वारा शासकीय महाविद्यालय में चल रहे 3 करोड़ 14 लाख रुपये के निर्माण कार्य के संबंध में शिकायत की है। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन भदौरिया ने ज्ञापन में कहा है कि हाउसिंग बोर्ड के ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे काम की गुणवत्ता नही है और घटिया व निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल का भी जब निर्माण कराया गया तो उस दौरान न ही उसकी तलाई की गई और न ही पिलर की मजबूती दी गई।
अभी वर्तमान में खस्ता ईंटों व घटिया सरिये का प्रयोग किया जा रहा है। जिसको लेकर प्राचार्य के माध्यम से हाउसिंग बोर्ड विभाग को भी जांच हेतु ज्ञापन दिया है। उक्त ज्ञापन पर कार्यवाही नही की गई तो अभाविप आंदोलन कर इस घटिया निर्माण कार्य का विरोध करेगी।
ज्ञापन के दौरान अवनीश त्यागी, पुष्पेंद्र गुर्जर, संतोष गुर्जर, प्रशान्त शर्मा, नित्यम तिवारी, ऋषभ भदौरिया, अजय राठौर, विपिन बघेल, उदय भदौरिया,दुष्यन्त त्यागी,अंकित पुरोहित,शिवा कांकर,प्रमुख गुर्जर,रामू राजावात आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान