





अमूमन आपने किसी राजनेता की पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किए जाने पर नाराजगी की खबरें देखी और सुनी होंगी लेकिन



अपने बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पुलिसकर्मियों के साहस से इतने प्रभावित हो गए कि वे उनका सम्मान करने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गए यहां उन्होंने पुलिस कर्मियों का सम्मान किया और उनके कार्य की तारीफ भी की दरअसल शनिवार रात कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी बिना विधानसभा क्षेत्र में बिना फॉलो गाड़ी के कई शादी समारोह में शामिल होकर रात के वक्त वापस अपने घर लौट रहे थे तभी उन्हें हजीरा पुलिस ने चार शहर के नाके पर रोक लिया और उनकी गाड़ी को चेक किया मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पुलिसकर्मियों के इस साहस के मुरीद हो गए उन्होंने इन पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए सम्मानित किया मंत्री प्रद्युमन ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस द्वारा दिखाई गई मुस्तैदी काबिले तारीफ है…… लेकिन उन्होंने पुलिस को यह भी ताकीद किया कि वाहन चेकिंग के नाम पर अनावश्यक किसी गरीब व्यक्ति को परेशान ना किया जाए उन्होंने चेकिंग करने वाले हजीरा टीआई मनोज कुमार शर्मा और उनके स्टाफ को नकद इनाम भी दिया…….. मंत्री के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने के कदम को ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने भी सराहा उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को इस तरह प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अपराधियों के हौसले पस्त होते हैं एसपी ने भी अपने स्टाफ के लोगों की हौसला अफजाई की है।
बाइट_ कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
बाइट_ अमित सांघी एसपी ग्वालियर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान