Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

थाना कालीपीठ, जिला राजगढ़ *5 साल से फरार हुए 04 स्थाई वारंटी को 02 दिन में चढ़े पुलिस के हत्थे** जिला पुलिस द्वारा फरार एवं स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु निरंतर उनकी तलाश की जा रही है वहीं निर्देशों के पालन में एसडीओपी राजगढ़ श्री ए.एस. जमरा के मार्गदर्शन में थाना कालीपीठ की पुलिस टीम द्वारा 5 साल से फरार 04 स्थाई वारंटियो को किया गिरफ्तार । माननीय सीजेएम. न्यायालय राजगढ़ के प्रकरण क्रमांक 65/16 अपराध क्रमांक 16/16 धारा 294,323,506, भादवि एवं प्रकरण क्रमांक 407/16 अपराध क्रमांक 99/16 मे जारी स्थाई वारंट तामिली हेतु थाना कालीपीठ पर प्राप्त हुआ था। कालीपीठ पुलिस द्वारा उक्त वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु कई बार प्रयास किए गए लेकिन वारंटी बहुत ही शातिर किस्म के होने के कारण पुलिस टीम से लगातार बचते रहे, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर वारंटी अमरलाल तंवर उम्र 40 साल निवासी कोयला, दिनेश भील तंवर 20 साल नि. पटना, बाबूलाल भील 48 साल निवासी ग्राम पटना, मिश्रीलाल भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम पटना हाल मुकाम गुंजारी थाना चाचौड़ा जिला गुना थाना कालीपीठ को, कालीपीठ पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 05 साल पुराने प्रकरणो में स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी परि. उपुअ प्रतिभा शर्मा, प्र आर 53 अविनाश शर्मा, प्र.आर 501 चन्द्रभान सिंह, प्र आर 64 देवीलाल दांगी, प्र आर 25 ओम प्रकाश, आर 856 प्रशांत शर्मा, आरक्षक 453 भागीरथ, आरक्षक 548 मंजीत, आरक्षक 347 मुकेश के द्वारा उपरोक्त स्थाई वारंटियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।