अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

थाना करनवास, जिला राजगढ़ जिले में अवैध शराब धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही जारी* *करनवास पुलिस टीम ने दबिश देकर 6300 रुपये कीमती63 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब की जप्त* अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस कप्तान के अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश हैं वहीं लगातार अवैध शराब जब्ती की कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना करनवास की पुलिस टीम ने भी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजय यादव एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22/10/2021 को ग्राम ओढ़पुर में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी प्रकाश भिलाला पिता गंगाधर भिलाला निवासी ग्राम ओढ़पुर को मौके पर गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 63 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की है जब्तशुदा शराब की कीमत करीब 6300 रूपए आंकी गई है। आरोपियान से उक्त शराब रखने एवं बेचने का लाइसेंस मांगने पर नहीं होना बताया गया आरोपी प्रकाश भिलाला का कृत्य आबकारी अधिनियम की 34(2) धाराओं के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 225/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में करनवास थाना प्रभारी अजय यादव व उनकी टीम में सउनि राजेंद्र मालवीय व आर 1025 जयप्रकाश आर 1007 राकेश आर 247 उमराव आर 578 राकेश सेनिक 41 मोहन का विशेष योगदान रहा

More Stories
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई
स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ की योजना को लेकर धार जिले के समाज जनों मे उत्साह व्याप्त।*