
मुख्यालय, जिला राजगढ़ *जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई* *लगातार जारी है धरपकड़ अभियान* *जिले में 11 प्रकरण में 15 आरोपी पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी जप्त किये* जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व नगदी जप्त कर 11 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 15 आरोपियों को हिरासत में लिए गए। इसी तारतम्य में थाना माचलपुर से जुआरी विष्णु वर्मा एवं राजू वर्मा निवासी माचलपुर, थाना सुठालिया से जुआरी कैलाश लोधी, लाल सिंह लोधी एवं धर्मेंद्र यादव निवासी टोडी, थाना नरसिंहगढ़ से जुआरी हेमंत जाटव एवं रामभरोसे वंशकार निवासी बगुची मोहल्ला। इसी प्रकार सट्टा कारोबार में थाना ब्यावरा से भंवरलाल राजपूत निवासी पीपलबे आश्रम, थाना खुजनेर में 2 प्रकरण में जगदीश दांगी निवासी बखेड़ एवं गोकुल वर्मा जसापूरा, थाना छापीहेड़ा में दिनेश कुशवाह निवासी कुशवाह मोहल्ला, थाना पचोर में 2 प्रकरण में कन्हैयालाल दर्जी एवं जगदीश दर्जी निवासी पचोर, थाना सारंगपुर में विक्की जाटव निवासी शिव नगर मोहल्ला, थाना कुरावर में प्रेमनारायण मीणा निवासी मिरुखेड़ी को पेन डायरी पर हारजीत के अंक लिखते पाए जाने पर हिरासत में लिए गए। उपरोक्त जुआ/सट्टा के 15 आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर जप्त नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के 11 प्रकरण पंजीबद्ध किये।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है