Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्लग :- रक्तदान महादान,,,

एंकर :- जैसे ही हम लोग कभी ना कभी कुछ ना कुछ दान करते रहते हैं पर सबसे बड़ा दान रक्तदान होता है इसलिए उसे महादान कहा जाता है आज सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यावरा में रक्तदान शिविर लगाया गया यहां रक्तदान शिविर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित जी शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष में अमित शर्मा मित्र मंडल द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । जिसमें पुरुष वर्ग ने तो भाग लिया ही साथ महिला वर्ग ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया उनके जज्बे को न्यूज़ 24/7 सलाम करता है यह नारी शक्ति का बहुत बड़ा उदाहरण है रक्तदान शिविर में वर्तमान सांसद रोडमल जी नागर ने भी शिविर में भाग लिया और युवाओं से और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का आह्वान किया भूतपूर्व विधायक बद्रीलाल जी यादव शिविर में मौजूद रहे और उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए रक्तदान शिविर में को सफल बनाया एवं भारत ने वैक्सीनेशन का सब सौ करोड़ डोज का अकड़ा पर करने पर बधाई दी इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ के जिला अध्यक्ष दिलबर जी मौजूद रहे । एवं विकास पुरुष पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार भी मौजूद रहे और कुछ ही देर बाद राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित जी और एसपी प्रदीप जी शर्मा का शिविर में आगमन हुआ स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर महोदय से ब्यावरा में ब्लड बैंक के लिए अनुरोध किया गया जिसको लेकर कलेक्टर महोदय ने अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिए और जल्द से जल्द ब्लड बैंक स्थापित हो ऐसे आश्वासन दिया इसी बीच कलेक्टर महोदय को यह पता चला है कि विहिप जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने 42 बार रक्तदान किया है इसी को लेकर कलेक्टर महोदय ने उनकी प्रशंसा की और उनकी एक कहानी लिखकर लोगों को बताने को कहा कि इससे लोगों को रक्तदान करने की प्रेरणा मिलेगी । पूर्व विधायक नारायण सिंह द्वारा अस्पताल की समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय को अवगत कराया । इसके साथ ही अमित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए अमित शर्मा मित्र मंडल को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी ।

ब्यावरा से तहसील रिपोर्टर अजय वर्मा की रिपोर्ट ।