Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना ब्यावरा (शहर), जिला राजगढ़ BOSCH कंपनी के नकली ऑटो पार्ट्स बनाकर बेचने वालों के विरुद्ध थाना ब्यावरा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

अजय वर्मा की रिपोर्ट

थाना ब्यावरा (शहर), जिला राजगढ़ *BOSCH कंपनी के नकली ऑटो पार्ट्स बनाकर बेचने वालों के विरुद्ध थाना ब्यावरा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* - *BOSCH कम्पनी के DELIVERY VALVE ASSY, ELEMENT PUMP, NOZZLE सहित कुल 366 नग पार्ट्स कीमती 1,44,909 रुपये का मशरूका किया जप्त* -- जिला राजगढ़ पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा (lPS) के निर्देशन एवं आतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनकामना प्रसाद, एसडीओपी महोदय ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में धोखाधड़ी, लूटपात, चोरियों एवं साइबर क्राइम जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में थाना ब्यावरा शहर पर BOSCH कंपनी के क्षेत्रीय कंसलटेंट इंडियन प्राइवेट कॉरपोरेशन लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र पिता स्व. सूरजपाल सिंह जाट निवासी 1/6 कालकाजी एक्सटेंशन थाना कालकाजी जिला दक्षिणी दिल्ली के द्वारा एक लेखीय आवेदन दिया गया जिसमें बताया कि हमें गुप्त सूत्रों से पता चला है कि ब्यावरा में कुछ दुकानदार हमारी कंपनी के नकली नोजल, डिलीवरी वॉल बेच रहे हैं जिनमे 1. ब्यावरा डीजल मार्केटिंग सोसायटी मंडी रोड ब्यावरा , 2. भोपाल डीजल पता यादव पेट्रोल पंप के पास मंडी रोड ब्यावरा, दोनों ही दुकान वाले नकली माइक्रो, BOSCH कंपनी के नाम से बेच रहे हैं । मामले को थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर ब्यावरा डीजल एवं भोपाल डीजल नाम की दोनों दुकानों पर टीम रवाना की गई, टीम द्वारा कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र जाट एवं कर्मचारी उदित तिवारी को साथ लेकर ब्यावरा डीजल दुकान पर जाकर देखा तो दुकान में रखे सामान को कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर सतीशचंद्र व कर्मचारी उदित तिवारी द्वारा देखा गया व पुलिस द्वारा तस्दीक करने पर BOSCH कंपनी के 189 नग DELIVERY VALVE ASSY नकली स्टीकर व नकली केप वाले एवं 98 नग DELIVERY VALVE ASSY बिना स्टीकर व नकली कैप के प्रति नग कीमती 229 रुपये एवं ELEMENT PUMP 06 नग प्रति नग कीमती 932 रुपये, कुल उपकरण 293 नग कीमती 71,315 रुपये के आरोपी नवाब खान के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया मामला धारा 63 कॉपीराइट एक्ट का पाए जाने से एवं BOSCH कंपनी के कॉपी किए हुए नकली उपकरण भेचना पाया जाने एवं ओरिजिनल उपकरणों से मिलान करने पर उपकरण की कॉपी होकर नकली होना पाया जाने पर आरोपी नवाब खां को हिरासत में लिया गया । दूसरी दुकान भोपाल डीजल पर जाकर दुकान मालिक नसीम खान निवासी कृष्ण पुरम कॉलोनी ब्यावरा से BOSCH कंपनी के नकली ऑटो पार्ट्स बेचने के संबंध में तस्दीक की गई एवं सामने रखे हुए सामान को कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर सतीशचंद्र व कर्मचारी उदय तिवारी द्वारा देखा जाने पर एवं पुलिस द्वारा तस्दीक करने पर BOSCH कंपनी के 5 नग DELIVERY VALVE ASSY नकली स्टीकर व नकली केप वाले प्रति नग कीमती 436 रुपए एवं ELEMENT PUMP 19 नग प्रति नग कीमती 308 रूपए तथा NOZZLE के 49 नग प्रति नग कीमती 1338 रुपए, कुल उपकरण 73 नग कीमती 73,594 रूपए के आरोपी नसीम खान के द्वारा पेश करने पर जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया । इस प्रकार से कुल जप्तशुदा 366 नाग BOSCH कंपनी के DELIVERY VALVE ASSY, ELEMENT PUMP, NOZZLE कुल कीमती 1,44,909 का मशरूका जप्त किया गया है । बाद आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 610/2021 धारा 63 कॉपीराइट एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उनि. विष्णु मीणा, उनि. एल एस भाटी, आरक्षक 454 रामदीन धाकड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।