24 घंटे के बाद भी नहीं मिला बच्ची का शव पिता के लिए चंबल नदी से पानी लेने गई किशोरी को खींच ले गया था मगरमच्छ
पोरसा, ,,,,,,,,
नगरा थाना क्षेत्र के भूप का पुरा गांव में खेतों पर काम कर रहे पिता के लिए चंबल नदी से पानी लेने गई किशोरी को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया किशोरी के मगरमच्छ द्वारा खींचे जाने की सूचना मिलने पर नगरा थाना पुलिस एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों के द्वारा किशोरी को तलाश में चंबल नदी को छाना लेकिन अभी तक किशोरी का पता नहीं चल सका उल्लेखनीय है की भूप का पुरा निवासी विनीता केवट उम्र 15 साल अपने पिता के साथ खेतों पर गई थी इसी बीच दोपहर 12:00 बजे के करीब पिता ने विनीता से प्यास लगने से पानी लाने के लिए कहा जिस पर लोटा लेकर वह चंबल नदी पर पहुंची जैसे ही चंबल नदी से विनीता ने लोटा से पानी भरा तो तेजी के साथ एक मगरमच्छ निकला और विनीता को अपने जबड़े में दबा कर पानी में खींच ले गया बिनीता जोर से चिल्लाई तो पिता मौके पर पहुंचा तब तक मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया किनारे पर विनीता की चुनरी व लोंटा चपल पडी मिली सूचना मिलने पर दोपहर 1:00 बजे के करीब नगरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय,व पुलिस फोर्स व एसडीआरएफ की टीम सहित स्थानी गोताखोर ग्रामीण चंबल नदी में किशोरी की तलाश में जुटे रहे लेकिन देर शाम तक भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी आज सुबह एसडीआरएफ की टीम सहित गोताखोर एवं पुलिस के द्वारा सुबह-8 बजे से फिर चंबल नदी मैं सर्चिंग की गई लेकिन अभी तक कोई भी बच्ची का पता नहीं चला हैं,,,,

More Stories
हत्तीरोग उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) अभियान में सफल प्रयास जारी…. –
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…