कुशवाहा मोहल्ला और संजय स्कूल वाली गली में पाइपलाइन ऊंची नीची होने के कारण लोगों को नहीं मिल रहा पानी पोरसा
–खेरा में बनी पानी की टंकी से सुचारू रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है इलाके के संजय स्कूल वाली गली में लोगों को व्यक्तिगत बोर से पानी भरना पढ़ रहा है जिन लोगों पर पानी का बोर नहीं है उन लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है इलाके के जसराम लाइनमैन का कहना है कि सुबह 6:30 से 7:25 तक नई लाइन में पानी चलाया जाता है किंतु नई लाइन ऊंची नीची होने के कारण व इसकी लंबाई ज्यादा होने के कारण कुशवाहा मोहल्ला एवं संजय स्कूल वाली गली तक पानी नहीं पहुंच पाता है जिसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है और उन्हें पानी भरने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है मोहल्ला वासियों ने मांग की है कि उन्हें सुचारू रूप से जल सप्लाई प्रदान की जाए

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी झोन के तेज तेर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे की अनोखी पहल….
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने अनुरूप कार्यवाई के निर्देश….