इरफान अंसारी की रिपोर्ट
उज्जैन प्रदेश में ईट राईट केम्पस अवार्ड होने वाली पहली पुलिस ऑफिसर्स मेस है।

पुलिस ऑफिसर्स मेस उज्जैन को मिला ईट राईट कैम्पस का का 5 स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट
उज्जैन 28 अक्टूबर ।
एफ.एस.एस.ए.आई., भारत सरकार द्वारा संतुलित, सुरक्षित और सही भोजन के प्रति नागरिकों को जागरूक करने एवं खाद्य सुरक्षा परितंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘‘ईट राईट’’ के रूप में एक जन-अभियान चलाया जा रहा है।
आशीष सिंह, कलेक्टर जिला उज्जैन के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नागरिकों को ईट राईट अर्थात् सही खान-पान के बारे में जागरूकता के साथ-साथ बाजार में नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन की उपलब्धता हेतु निरन्तर नवाचार गतिविधियाँ की जा रही है। नागरिकों को खाने के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिये ईट राईट केम्पस, हाईजीन रेटिंग एवं क्लीन स्ट्रीट फूड हब जैसी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन जिलें में 10 ईट राईट केम्पस विकसित करने की दिशा में विगत तीन माह से कार्य किया जा रहा है, जिसमें पुलिस ऑफिसर्स मेस को भी ईट राईट केम्पस बनाने के लिये कार्य किया गया। एफ.एस.एस.ए.आई., भारत सरकार द्वारा सभी मापदण्डों पर पूर्णतः खरा उतरने पर पुलिस ऑफिसर्स मेस उज्जैन को एफ.एस.एस.ए.आई., भारत सरकार द्वारा ईट राईट केम्पस श्रेणी में 5 स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ऑफिसर्स मेस उज्जैन प्रदेश में ईट राईट केम्पस अवार्ड होने वाली पहली पुलिस ऑफिसर्स मेस है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है