Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर

🚩अनुशासन की बानगी❗

♦️आरएसएस का पथ संचलन संपन्न

♦️नगर की सड़कों और चौक चौराहो पर दिखा उत्सव का माहौल

♦️पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का जगह-जगह किया गया अभूतपूर्व स्वागत

♦️कोरोना प्रोटोकॉल किया गया पालन

♦️मां भारती के प्रति प्रेम का दिखा अनूठा जज्बा

♦️पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

🌀जुन्नारदेव-
भारत की अस्मिता और माटी के स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस का आज जुन्नारदेव नगर में पथ संचलन किया गया। श्रेष्ठ अनुशासन का पर्याय माने जाने वाले इस राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस के पथ संचलन में शामिल प्रत्येक स्वयंसेवक स्वअनुशासन की प्रेरणा से स्वयंस्पूर्ति से लबालब दिखाई दिया। पथ संचलन के दौरान शहर के प्रमुख सड़कों और चौक चौराहों पर लोगों ने आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से स्वागत भी किया। इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में संघ के समर्पित स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन के दौरान पुलिस सक्रिय तौर पर व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

🔹शहर में दिखा उत्सव का माहौल, राष्ट्रप्रेम का दिखा अनूठा जज्बा-
देश के सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस पथ संचलन के चलते आज उत्सव का माहौल शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्प मालाओ से स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर देश प्रेम से ओतप्रोत गीत भी बजते सुनाई दिए।

🔹कोरोना प्रोटोकाल का किया पालन, “2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी” की दिखी झलक-
स्व-अनुशासित कार्यकर्ताओं का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस के इस पथ संचलन में कोरोना प्रोटोकाल का स्वयंस्फूर्ति से पालन होता दिखाई दिया। अपनी पारंपारिक वेशभूषा और लाठी लेकर चल रहे स्वयं सेवकों के मुख पर मास्क लगा हुआ था और वह एक दूसरे के बीच परस्पर 2 गज की दूरी के नियम का पालन कर रहे थे।

🔹पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था-
देश के प्रमुख राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस के इस पथ संचलन के संवेदनशील आयोजन में स्थानीय पुलिस की सक्रियता ग़ौरतलब रही है। नवागत नगर निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में एसआई सुश्री अनीता सराठी अपने सहयोगी पुलिस अमले के साथ व्यवस्था बनाने में मशक्कत करती दिखाई दी। शहर में पथ संचलन का यह संवेदनशील आयोजन अंततः शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

💉💉💉💉💉
कोरोना के संपूर्ण उन्मूलन हेतु केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार के अति महत्वाकांक्षी टीकाकरण महा अभियान का हिस्सा बनकर अपना वैक्सीनेशन अवश्य करावे जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट
😌🙏
💉💉💉💉💉