शिक्षको को नही मिला दो माह से वेतन त्योहार पर आर्थिक तंगी
शिक्षक संवर्ग के वित्तीय भुगतान करवाने के सम्बंध में आज आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ सबलगढ़ ने SDM महोदय सबलगढ़
को ज्ञापन देकर कहा कि
मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार सभी कर्मचारियों को माह की 5 तारीख तक आवश्यक रूप से वेतन भुगतान किये जाने के आदेश है लेकिन सबलगढ़ ब्लॉक के संकुल प्राचार्य एवँ बाबू प्रत्येक माह बिलम्ब से बिल बनाकर लगाते है जिससे वेतन समय से भुगतान नही किया गया दीपावली त्योहार के समय शिक्षको को पिछले दो माह से वेतन भुगतान नही किया गया है जिससे अत्यंत आर्थिक ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
एवं इस माह शासन ने वेतन वृद्धि का 50%एरियर तथा सातवें वेतनमान की दूसरी क़िस्त आवश्यक रूप से अक्टूबर माह के वेतन के साथ भुगतान किया जाना था लेकिन संकुल के बाबुओ ने जानबूझकर शिक्षको से अबैध वसूली भ्रष्टाचार करने के लिए शासन आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए बिल बनाकर नही दिए है जिससे भुगतान नही किया है
आज़ाद अध्यापक शिक्षक सबलगढ़ ने SDM महोदय से मांग की है कि अबैध बसूली करने वाले लापरवाह संकुल प्राचार्य एवँ बाबुओ के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए दीपावली से पूर्व वेतन भुगतान करवाने की मांग की है तथा 12 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षको के क्रमोन्नति आदेश जारी करने मुख्यमंत्री के नाम पृथक से ज्ञापन दिया गया जिसमें
तहसील अध्यक्ष दर्शनलाल जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रान सिंह रावत,नरेंद्र जादौन,सुदामा शर्मा, जगदीश जाटव,मोहन तिवारी, शिव सिंह जाटव,प्रदीप शर्मा, बीरेंद्र धाकड़,गिर्राज शर्मा,संदीप धाकड़,दिनेश चंद्र गोड़, राममूर्ति रावत,दिनेश रावत,घनश्याम रावत,माँगी लाल जाटव आदि उपस्थित रहे

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने अनुरूप कार्यवाई के निर्देश….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा के मार्गदर्शन मे संभावित एल-नीनो संकट की पृष्ठभूमि में पानी के उपयोग का सटीक नियोजन करें – श्री नितिन गावंडे की अनोखी पहल….