*म.प्र. की राजधानी में होगी आशा,उषा,सहयोगियों की दिपावली*
*मेहगांव *मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के 4 माह बीतने के बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा आशा,ऊषा और आशा सहयोगियों की वेतन वृद्धि न करने के विरोध में प्रदेश की आशा ऊषा आशा सहयोगी 4 नवम्बर 2021 को दीपावली के दिन राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त करेंगी ।*
*मुख्यमंत्री ने दीपावली से पूर्व कर्मचारियों के विभिन्न तबकों को महंगाई भत्ता एवं वेतन वृद्धि का हिस्से का तोहफा देकर शुभकामनायें दी है। लेकिन सबसे कम वेतन में काम करने वाली, जान जोखिम में डाल कर काम करने वाली कोरोना योद्धा आशा ऊषा एवं सहयोगी को सरकार ने कुछ नहीं दिया और न ही दीपावली की शुभकामनायें दी।*
*प्रदेश की आशा, उषा और सहयोगिनी बहनों को यह उम्मीद थी कि स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन को सरकार दीपावली से पहले जरूर पूरा करेगी। लेकिन मुख्यमंत्री भाई ने ऐसा नहीं किया, जोकि बेहद अन्यायपूर्ण है।जबकि बहुत से अन्य विभागों के कर्मचारी और कार्यकर्ताओं की बहुत सी माँगों को मान कर दीपावली का उपहार दिया गया है*
*मुख्यमंत्री के इस अन्यायपूर्ण व्यवहार के विरोध में 4 नवम्बर 2021 को दीपावली पर राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन करने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।*
*लक्ष्मी कौरव*
*प्रदेशाध्यक्ष*
*म.प्र.आशा/आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ*
******************************
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..