
ब्रह्माकुमारी आश्रम टेकनपुर की गीता पाठशाला में मनाया गया दीपोत्सव दीपावली का त्यौहार नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अरविंद सिंघल सहित अन्य भक्तों एवं नागरिक रहे मौजूद।

डबरा:- आज देशभर में दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, चारों तरफ दीपावली की धूम दिखाई दे रही है, इसी के चलते आज डबरा के ग्राम टेकनपुर में भी ब्रह्मकुमारी आश्रम की गीता पाठशाला में भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया है, और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी आश्रम गीता पाठशाला टेकनपुर की संचालक बहन भावना जी ने कहा है, कि हम सभी आज सच्ची दिवाली मनाएं अपने अंदर के जो विकार बुराइयां हैं उन्हें आज समाप्त करें अपने मन के अंदर सत्य को धारण करें तभी सार्थक और सच्ची दीपावली मानी जएगी, दीप उत्सव के इस अवसर पर आश्रम में नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अरविंद सिंघल सहित अन भक्तगण आश्रम के दीवाली उत्सव में उपस्थित रहे हैं।

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है