अमावस्या दीपावली पर किशोर नगर में हुआ शिव अभिषेक ।
खंडवा। किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में गुरुवार को कार्तिक मास अमावस्या दीपावली के पावन अवसर पर किशोर नगर स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में पं. मनोज उपाध्याय के विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज के मध्य प्राण प्रतिष्ठित भाषण कालीन विशाल शिवलिंग का आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक अभिषेक किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शिव अभिषेक के दौरान आरके चौरे, मनोहर चंदानी, अशोक तिवारी, शिवनारायण लाड, मनीष साकल्ले, निर्मल मंगवानी, आनंद चौरे, गौरव चौहान, आशीष अग्रवाल, रजत, चाहत दुबे, प्रणव साकल्ले, दुर्गेश तिवारी, भीमसिंह दरबार, हीरालाल पटेल, श्रीराम कुशवाहा, दिनेश बरोलें, सतीश तिवारी, नवीन पाल, पं. राम उपाध्याय, वैभव अत्रे, श्याम साकल्ले, दुर्गेश तिवारी, देवाशीष साकल्ले, शुभम कुलकर्णी, इंद्रपाल सचदेवा, गगन सचदेवा, किशोर नगर रहवासी संघ सदस्य, रिद्धि सिद्धि महिला मंडल की बहनों आदि सहित अनेक श्रद्धालुगणों व्दारा शिव अभिषेक कर कार्तिक मास इस शुभ अवसर का लाभ दिया गया।
More Stories
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
भिंड जिले में पहली बार गीता सप्ताह ज्ञान यज्ञ का किया जाएगा भव्य आयोजन
नवसम्वत्सर अभिनन्दन समारोह टेकरी धाम पर पूर्व संध्या पर गीताब्रह्म-जागरण यात्रा