लोकेशन रीवा
रेवांचल बस स्टैंड में पकड़ा गया संदिग्ध खोवा पनीर एवं दूध



खाद विभाग के द्वारा आज रेवांचल बस स्टैंड पर एक बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें बाहर से आए भारी मात्रा में खोवा पनीर भी दूध को पकड़ा गया है कार्यवाही के दौरान व्यापारी अपना माल छोड़कर भागते नजर आए
तकरीबन डेढ़ से 2 कुंटल खोवा लावारिस हालत में छोड़कर व्यापारी भाग खड़े हुए हैं खाद विभाग के द्वारा अभी कार्यवाही जारी है
जैसा कि आप देख पा रहे हैं मावा की बोरियों में कान्हा डेरी अपर्णा डेयरी का नाम लिखा हुआ है लेकिन उसे लेने के लिए कोई तैयार नहीं है माना जा रहा है कि यह मावा नकली है जिसे बाहर से मंगवाकर असली मावे के रेट में बेचा जाता है
वही पनीर के डिब्बों पर दिव्या इंटरप्राइजेज का पता लिखा हुआ है हालांकि पनीर के साथ एक युवक को भी पकड़ा गया है जो सिरमौर चौराहे में पनीर एवं घी का थोक विक्रेता है
कार्यवाही के दौरान बाहर से आए दूध वालों को भी खाद विभाग में रोककर जांच की है जिसमें काफी अनियमितता पाई गई है इस कार्यवाही के बाद पूरे बस स्टैंड में हड़कंप मचा हुआ है पकड़े गए माल को कोई अपना कहने को तैयार नहीं है
इस पूरे मामले में फूड इंस्पेक्टर अशरफ अली ने बताया है कि सूचना मिलने पर बस स्टैंड पर कार्यवाही की गई जहां खाद विभाग की टीम को देखकर लोग माल छोड़कर फरार हो गए हैं पकड़े गए माल का सैंपल तैयार किया गया है जिसे जांच हेतु भेजा जाएगा रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
पंकज शुक्ला की रिपोर्ट

More Stories
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
कोरेक्स और ड्रग के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़नी होगी नहीं तो हमारी नस्लें बर्बाद हो जाएंगी:- आईजी रीवा