Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन रीवा हनुमना

स्लग/ यूपी से लाई जा रही तीन ट्रक धान जप्त

एंकर/ मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा सभी जिले के कलेक्टरों को आदेशित दिया गया है कि अन्य राज्यों की धान खरीदी मध्यप्रदेश में नहीं हो सकती। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 12 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, इसके बावजूद भी कालाबाजारी करने वाले लोग अन्य राज्यों में किसानों से कम मूल्य में धान खरीद कर ज्यादा मूल्यों पर धान की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वही रीवा जिले के हनुमना मे 3 ट्रक धान जप्त की गई है। आपको बता दें कि रात के समय यूपी से तीन ट्रकों में धान लोड करके सतना जिले के अमरपाटन आज कटनी में धान की कालाबाजारी करने के लिए ले जाई जा रही थी जिसे हनुमना थाना प्रभारी व स्टाफ ने मिलकर जप्त कर लिया है। व आगे की जांच शुरू कर दी है, जबकि दूसरी ओर ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि उनके कागजात पूरी तरह से कंप्लीट हैं इसके बावजूद भी उन्हें 3 दिनों से रोक कर रखा गया है, जबकि हनुमना थाना प्रभारी ने बताया कि कालाबाजारी करने के लिए ऐसे लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर दूसरे राज्यों से धान लाकर कालाबाजारी को अंजाम देते हैं।

बाइट01/ विद्या वारिधि तिवारी (थाना प्रभारी हनुमना)

बाइट02/ ट्रक चालक

पंकज शुक्ला की रिपोर्ट