Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एसडीओपी ए व्ही सिंह एवं थाना प्रभारी कुक्षी ने की निसरपुर के साहसिक ए एस आई आशुतोष जोशी के कार्य को लेकर की प्रशंसा

*एसडीओपी ए व्ही सिंह एवं थाना प्रभारी कुक्षी ने की निसरपुर के साहसिक ए एस आई आशुतोष जोशी के कार्य को लेकर की प्रशंसा* ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

कुक्षी – मां नर्मदा जी में रस्सी से नीचे उतर कर नांव से पहुंच कर एक युवक की जान बचाने वाले निसरपुर के पुलिसकर्मी की कुक्षी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी ए व्ही सिंह एवं थाना प्रभारी कुक्षी दिनेश सिंह चौहान ने प्रशंसा करते हुए कहा यह कार्य बहुत ही सराहनीय एवं साहसीक है निसरपुर के एएसआई आशुतोष जोशी जब कसरावद पुल की ओर से आ रहे थे इसी दौरान उनके मित्र ने उन्हें रोका और उन्हें बताया कि यहां पर एक बच्चा सेल्फी लेने के दौरान नर्मदा नदी में गिर गया है वैसे ही उन्होंने एक नाविक को बुलाया पानी में रिंग फैंकी और वो भी मां नर्मदा नदी में उतर कर नांव से बच्चे के पास पहुंचे और बचाया पहुंचे उसके बाद उनके द्वारा युवक के हाल-चाल पूछे युवक पूरी तरह से जब स्वस्थ हुआ तभी युवक को परिजनों के हवाले किया यह कार्य बहुत ही सराहनीय है
*जान बचाने वाले होंगे पुरस्कृत*
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुक्षी ए व्ही सिंह ने बताया दिनांक 11/11/2021 को धार जिला मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों को श्रीमान
धार जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया
जिले में जिस तरह से आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कई बार देखा जाता है कि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय बर्बाद हो जाता है। इससे समय पर घायल अस्पताल नहीं पहुंचने पर उसे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है। इसी को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर घायलों को अस्पताल, ट्रामा सेंटर ले जाने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को नकद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे आम जनता प्रेरित होकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने में सामने आएगी। इससे दुर्घटना में हो रही मृत्यु दर में भी कमी होगी। योजना में पांच हजार से लेकर एक लाख तक का पुरस्कार शामिल किया गया है।