सिंघाना में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया
मां हरसिद्धि गऊशाला सिंघाना में गोपाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस पावन अवसर पर भगवान गोवर्धन पूजा से गऊ नवरात्रि शुभारंभ से श्री सुरभ्यै नमः मंत्र का जाप कर आज यज्ञ करके पूर्णाहुति की गई । इस पावन अवसर पर श्री देवाजी बाबा (हनुमानजी ) महेश राठौड़ परिवाजक गायत्री शक्तिपीठ सिंघाना के सानिध्य में गौमाता की विधिवत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर महाआरती कर गोमाता को गुड़ थूली दलिया खिलाया गया । इस अवसर पर सम्मानीय अतिथि द्वारा गाय माता का वृतांत करते हुए कहा कि गावो विश्वस्य मातरः देशी गाय माता का पालन और संरक्षण आज के समय की आवश्यकता है। गऊ माता के दर्शन से मन को अदभुत शांति प्राप्त होती है। अपने जन्म दिवस और सालगिरह परिवार सहित गऊ शाला में गऊ सेवा करके मनाना चाहिए । गोपाष्टमी के दिन ही श्री कृष्ण गैया चराने गए थे इस अवसर पर गौभक्तों भगवान बोमाडिया ,नारायण सिंधारे , अशोक राठौर ,कमल मुकाती , घिसाजी परमार ,संजय (गणेश ) ,कमल बर्फा , जितेंद्र पाटीदार,वासुदेव ,दिनेश सचिन गणु गंगाजल्या, पप्पू जोशी, दिलीप बघेल सरपंच, संदीप अग्रवाल उपसरपंच, पुनमचंद चौधरी , गोपाल बर्फा, संतोष पाटीदार, रविन्द्र पाटीदार , प्रहलाद पाण्डे ,राकेश पाटीदार मुकेश मेहता सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त मातृशक्ति भी उपस्थित थे । रमेशचंद भायल द्वारा गऊशाला के अतिथि कक्ष में सोफा हेतु रू इक्कीस हजार की राशि भेंट की गई। सिंघाना से रिपोर्टर सुनील विश्वकर्मा की खास खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है