Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*गाता गांव में चार महीने पानी की सप्लाई थप, बूंद – बूंद के लिए परेशान लोग*
गाता गांव में चार महीने से पानी की सप्लाई बंद है ! पानी के लिए ग्रामीण 4 किलोमीटर दूर से भरने के लिए परेशान है ! लेकिन लेकिन अधिकारियों की मनमानी से इस समस्या की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है! आज से एक साल पहले नल जल योजना के तहत गाता गांव में मीठे पानी का बोरवेल सहित नई पाइप बिछाना स्वीकृत हुआ था । जिसकी मंजूरी के बाद ठेकेदार ने 22 लाख की लागत से पाइप लाइन तो बिछा दी! लेकिन पी एच ई विभाग की मनमानी से बोरवेल नहीं कराया गया ! जिससे ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई हैं!
*यह है पूरा मामला -* आज से लगभग दस साल पहले नल की मंजूरी हुई थी , जिसमे पाइप लाइन बिछाने के साथ साथ जो बोरवेल हुआ उसमे खारा पानी निकला ! फिर अधिकारियों ने औपचारिकता करते हुए उसी खारे पानी की सप्लाई चालू कर दी, जिसे ग्रामीणों ने मजबूरन उस पानी का उपयोग करना पड़ा ! खारे पानी की वजह से लोगो के मकान , कूलर आदि खराब होने लगे।ग्रामीणों को मांग पर एक साल पहले शासन ने फिर से नल जल योजना के तहत फिर से नई पाइप लाइन व नया बोरवेल स्वीकृत करवाया लेकिन पी एच ई विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के बाद फिर से उसी खारे पानी के बोरनेल में जोड़कर पूरी योंजना पर लीपापोती करके चलते बने!
*पी एच ई विभाग यहां है मुख्य लापरवाही -*
*1 -* नई पाइप लाइन को पुराने खारे पानी के बोरवेल से जोड़ दिया जिससे ग्रामीणों को समस्या जस की तस बनी हुई है! जबकि नया बोरवेल स्वीकृत है!
*2 -* पाइप लाइन पूरी होने के बाद ना तो पंचायत के हेंड ओवर की ना विभाग के तरफ से किसी कर्मचारी को नियुक्त किया जिस कारण 4 महीने से नल बंद पड़े हुए है!
*इनका कहना है -*
कई पीढ़ियों से गांव के लोग पानी की समस्या से जूझते आ रहे है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही व मनमानी के कारण हमे नहीं लगता कि गांव की समस्या कभी खत्म होगी !
*नीतेश शर्मा ग्रामीण*
हमारे क्षेत्रिय नेता भी हमारी मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते है जबकि सभी जानते है गाता गांव में हमेशा से पानी की समस्या रही है। हमारी जन्मजात समस्या का निदान ही क्षेत्री नेता नहीं करेगे तो अन्य समस्या की क्या आशा करे। आगामी चुनाव में हमे कुछ नया विचार करना पड़ेगा!
*सतीश सिंह ग्रामीण*
क्षेत्रीय नेता चुनाव के समय आश्वासन तो दे जाते है लेकिन फिर पीछे मुड़कर नहीं देखते ! आगामी चुनाव में हमे कोई नया विकल्प देखना पड़ेगा!
*रामरतन सिंह ग्रामीण*
इस गांव में खारे पानी की बजह से गांव में कई लड़के रह जाते हैं क्वारे लड़की वाले देखने आते हैं और पानी की समस्या देख बापस लोट जाते हैं *अजय सिंह ग्रामीड*

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754