*भव्य कलश यात्रा के साथ कनाथर मे भागवत महापुराण व रामलीला का हुआ शुभारंभ
*
*मेहगांव -* मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनाथर में श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं दिव्य रामलीला का शुभारंभ हुआ। आज प्रथम दिवस समस्त ग्राम की परिक्रमा करते हुये भव्य कलश निकली जिसमे आधा सैकड़ा महिलाएं सिर पर कलश रखकर कथा का शुभारंभ किया। कथा के सरस प्रवक्ता श्रीधाम वृंदावन से पधारे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित विमल कृष्ण शास्त्री के मुखाग्र से अमृतमयी कथा की वर्षा होगी। कल से विभिन्न जगहों से आये रामलीला कलाकारों के द्वारा भी रात्रि में भगवान राम के जीवन पर आधारित रामलीला का आयोजन होगा जिसका सभी धर्म प्रेमी 11 नवंबर से 18 नवंबर तक लाभ ले सकते है।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान