*मेहगांव में कलचुरी समाज ने मनाया धूम धाम से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्म उत्सव*

मेहगांव नगर के कलचुरी समाज के लोगो ने गुरुवार को भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव पर कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में युवाओं ने सर्व प्रथम माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान मनीष शिवहरे ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्म कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को महिष्मती नगर के राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन क्षत्रिय समाज के हैहय वंश के राजा कार्तवीर्य और रानी पद्मिनी के यहां हुआ था। सहस्रबाहु अर्जुन ने अपने जीवन में यूं तो बहुत से युद्ध लड़े है, लेकिन उनमें से दो युद्ध विशेष रूप से आज भी जाने जाते हैं, जो बहुत प्रसिद्ध है जिनमें सबसे पहले सहस्त्रबाहु अर्जुन का युद्ध रावण से हुआ और दूसरी बार परशुराम से। इस दौरान सुमित शिवहरे ने कहा कि समाज के युवाओं को जागरूक होकर समाज के गौरवशाली इतिहास को पढ़ना चाहिये और महापुरुषों के बताए मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए इस दौरान विशेष रूप से धर्मेंद्र गुर्जर, सचिन भदौरिया, अभिषेक झा एवं अन्य युवा उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान