Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

कई महीनों से पानी की समस्या से जुझ रहे वार्ड क्रमांक 04 के किला कालोनी के रहवासी

तराना नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 के किला कालोनी के रहवासिगण पिछले कई महीनों से पानी की समस्या से झूझ रहे है वहीं इन लोगों की ना तो कोई जन प्रतिनिधि सुध ले रहे है और नाही कोई अधिकारी ऐसे में इन लोगों को हैंडपंप ओर अन्य जगहों से पानी लाना पड़ रहा है जिसकी वजह से इन लोगों को काफ़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है वैसे तो नगर परिषद के इस वार्ड क्रमांक 04 की इस किला किला कॉलनी में कई समस्याओं का अंबार लगा गया है पर कोई भी सुध लेने वाला नहीं है ओर यहां की सबसे बड़ी समस्या जो है वो समस्या पानी की है जिसकी सप्लाई बहुत ही कम रूप में कई जा रही है ओर कई जगह तो पानी ही नही पहुंच पा रहा है ऐसी स्थिति में इन लोगों को दूर दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है रहवासीगण जावेद मंसूरी , गोविंद परिहार , धमेंद्र बिजवा , कालू बिजवा , शादाब मंसूरी , अनीस मंसूरी सहीत अन्य लोगों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई लेकिन नगर परिषद के जवाबदार अधिकारीयों द्वारा गलत जानकारी देकर शिकायत कटवा दी जाती है जिसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है और हमारी समस्या हर बार हल नही होती रहवासी गणों का कहना कि अब अगर इनकी पानी की समस्या का स्थाई समाधान नही किया गया तो नगर परिषद कार्यालय , एसडीएम कार्यालय धरना दिया जाएगा साथ ही साथ कलेक्टर कार्यालय का भी घेराव करना पड़ा तो करेंगे

ठेकेदार की लापरवाही परिषद खेल रहा नोटिस नोटिस

4 साल पहले परिषद ने नगर में जल प्रदाय लाइन बिछाने के लिए कंपनी इड्रोइट एसोसिएट को ठेका दिया गया था और 5 साल तक जल प्रदाय ठेकेदार को ही करना था 3 साल लाइन बिछाने में कर दिया व कुछ साल  से नइ पाइप लाइन से कुछ वार्डो में जल प्रदाय किया जा रहा जबकि कुछ वार्डो में पानी पहुच नही रहा है तो कुछ वार्ड में लाइन बिछा कर चालू नही की गई है ऐसे वार्डो में तोतला मार्ग , बजरंग कॉलोनी आदि वार्ड भी आते है 3 माह बाद ठेका खत्म होने वाला ओर परिषद भी इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है