Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज दुबे रिपोर्टर

आज दिनाँक: 18/11/ 2021 को कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड, छिन्दवाड़ा द्वारा 68 सहकारिता सप्ताह के अवसर पर अंगीकृत ग्राम समुदाय अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजकवाड़ा (सेवा सहकारी समिति मर्यादित उमरेठ )में पशु चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अंकित मेश्राम ( वैटनरी सर्जन , जिला पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा ) विशेष अतिथि डॉ संजय इनवाती (पशु चिकित्सक उमरेठ ),
एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा ( प्रबंधक , सेवा सहकारी समिति मर्या. उमरेठ )के उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री शरद चौरसिया- सहायक समित उमरेठ , श्री सुनील मालवीय श्री भारत यादव , श्री राजा प्रजापति, संतोष राजपूत ( गोसेवक ), शिवनारायण पंवार (गोसेवक), नंदकिशोर पंवार (गोसेवक ) , सहित उमरेठ , ,कचराम , बिजकवाड़ा , गांवों से लगभग 40-45किसान / कृषक महिलाए आपने अपने पशुओं सहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एल. एन. पाटीदार- क्षेत्रीय प्रतिनिधि,कृभको छिन्दवाड़ा द्वारा किया ,
कार्यकम में एल एन पाटीदार द्वारा कृभको संस्था की कार्य प्रणाली , संस्था द्वारा समितियों एवं किसानों के हितार्थ के लिऐ किये जाने बाले कार्यक्रम एवं साथ ही रासायनिक खाद के उपयोग कम करने के लिए सुझाव दिया गया तथा जैविक खाद से फसल एवं मृदा को होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
श्री संजय इनवाती जी एवं उनकी गोसेवक टीम द्वारा किसानों द्वारा डॉ अंकित मेश्राम सर के निर्देशन में लाए गए गाय, भैस , बकरी पशुओं का गलगोटू से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया , साथ ही 03 गोपशुओ का कृत्रिम गर्भादान किया गया । डॉ अंकित मेश्राम द्वारा पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों गलगोटू , लंगड़ी , दस्त , थनैला , अफरा आदि मौसमी बीमारियों के लक्षण , उपचार के बारे में बताया । साथ ही कृषको को बताया कि विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से पशुपालन को बढावा दिया जा रहा है । पशुपालन , पशु आहार प्रबंधन , दूध प्रबंधन आदि पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । रामप्रसाद विश्वकर्मा जी ने समिति के माध्यम से पशुपालन लोन लेने की प्रक्रिया को बताया ।ग्राम से आए समस्त पशुपालक कृषको को पशु कृमिनाशक , किलनी, जुए नाशक , पशु घाव ,पशु दस्त , दुग्ध बढ़ाने हेतु उपलब्ध आवश्यक दवाइया भी निःशुल्क विरतण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे एल. एन. पाटीदार द्वारा सभी मंचासीन अधिकारियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सहकारी समितियों के प्रबधक , कर्मचारियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।