Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर

. जुन्नारदेव भगवान आचार्य श्री गुरुदेव विशुद्ध सागर जी महाराज के जीवन दर्शन पर दिया व्याख्यान-:सुप्रभात सागर जी

मंदिर परिसर में केस लोन्ज का कार्यक्रम संपन्न

श्री प्रशांत मति माता का नगर आगमन हुआ

जुन्नारदेव -:नगर के स्थानीय पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के 31वे दीक्षा दिवस के उपलक्ष में परम पूज्य श्री सुप्रभात प्रभु सागर जी महाराज वह परम पूज्य श्री प्रणव सागर जी महाराज के सानिध्य में 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का तृतीय दिवस प्रातः कल से सिद्धचक्र विधान का आयोजन मुनि श्री के सानिध्य में बड़े उत्साह उल्लास के साथ हो रहा है |जैन धर्म आचार्य पंडित श्री जी के द्वारा संपूर्ण विधि विधान के साथ गुरु आज्ञा अभिषेक अभिषेक पूजन पाठ अखंड दीप प्रज्वलन पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य जुन्नारदेव निवासी पंडित अखिलेश शुक्ला एवं परासिया निवासी भरत जैन को प्राप्त हुआ |जैन मंदिर में मुनि श्री की उपस्थिति में तुमसर निवासी को स्थानीय समाज द्वारा सम्मानित कर अतिथि सम्मान दिया | लायंस क्लब परासिया द्वारा मुनि श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया |मुनि श्री परम पूज्य सुप्रभात सागर जी महाराज के प्रातः काल मंदिर परिसर में केस लोन्ज का कार्यक्रम महामंत्र के उच्चारण के साथ सानंद संपन्न हुआ | बड़ी संख्या में जैन अनुयायियों के साथ ही साथ नगर के गणमान्य नागरिक व्यापारी बंधु पत्रकार साथी मुनि श्री के आशीर्वचन में उपस्थित थे | यह सिद्ध चक्र विधान नित्य पूजन पाठ के साथ 25 नवंबर तक नगर में मुनि श्री के सानिध्य में चल रहा है | जुन्नारदेव पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर की नवीन वेदी प्रतिष्ठा हेतु जुन्नारदेव नगर में मुनि श्री जी के आहार का सौभाग्य जुन्नारदेव निवासी अधिवक्ता तरुण संजय जैन के निवास पर परम पूज्य प्रणव सागर जी महाराज एवं श्री प्रशांत मती माता के आहार सानंद संपन्न हुए | उपरोक्त कार्यक्रम में भारी जनसमूह उपस्थित था| जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट