अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई
लगातार जारी है धरपकड़ अभियान
जिले में 03 प्रकरण में 06 आरोपियों पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी किया जप्त
जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व नगदी जप्त कर 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 06 आरोपियों को हिरासत में लिए गए।
इसी तारतम्य में ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते एवं डायरी पेन से सट्टा के अंक लिखते हुए दांव लगाते हुए जुआरियों एवं सट्टा कारोबारियों पर कार्यवाही की गई जो इस प्रकार है थाना माचलपुर में 02 प्रकरण में जुआरी नावेद खां, परवेज खां निवासी आवास कॉलोनी जीरापुर एवं दूसरे प्रकरण में आशिक खां, फिरोज खां आवास कॉलोनी जीरापुर, थाना जीरापुर में बनेसिंह किरार, आत्माराम मालवीय निवासी भण्डावद।
उपरोक्त जुआ/सट्टा के 06 आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये।

More Stories
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.