Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कुरावर पुलिस द्वारा अपहरण किए गए युवक को शूजालपुर जाकर मुक्त कराकर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर अल्टो कार जप्त करने मे प्राप्त की सफलता।

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर


कुरावर पुलिस द्वारा अपहरण किए गए युवक को शूजालपुर जाकर मुक्त कराकर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर अल्टो कार जप्त करने मे प्राप्त की सफलता
घटना दिनांक 27 .11.21 को चार आरोपी शूजालपुर से अल्टो कार से कुरावर आए तथा महाकाल ढाबे के पास रामचंद्र पिता गंगा प्रसाद शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बिलहरी द्वारा मोटरसाइकिल बेची उसके रुपयों के लेन-देन की बात करने के लिए बुलाया दोपहर करीब 2:00 बजे दिन को जब रामचंदर अपने साथी कमल के साथ महाकाल ढाबा कुरावर आया तो चारों बदमाशों ने रामचंद्र को जबरदस्ती अपनी अल्टो कार में पटक कर अपहरण कर शूजालपुर ले गए घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा (भा.पु.से.) जिला राजगढ़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद राजगढ़ व एसडीओपी श्री भारतेंदु शर्मा नरसिंहगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक आर. एस .शक्तावत द्वारा टीम गठित कर शीघ्रता से शूजालपुर जाकर शूजालपुर से सकुशल रामचंद्र शर्मा पिता गंगा प्रसाद शर्मा उम्र 23 साल निवासी बिलहरी को मुक्त करा कर आरोपी महेश नाथ उम्र 28 वर्ष निवासी शुजालपुर मंडी को एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार क्रमांक mp 04 y 9686 को जप्त किया जा कर आरोपी महेश नाथ को गिरफ्तार किया गया ।
थाना कुरावर की पुलिस टीम द्वारा रामचंद्र पिता गंगा प्रसाद शर्मा उम्र 21 साल निवासी बिलहरी को दस्तयाब किया जाकर विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक आर एस शक्तावत , सउनि अमृत लाल अहिरवार, प्रधान आरक्षक 199 प्रदीप बैरागी, आरक्षक 215 मुकेश मीणा , आरक्षक 875 आदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।