*मित्र हो तो भगवान कृष्ण और सुदामा जैसा*
*कोंग्रेस जिला महामंत्री अमित दांतरे ने किया आचार्य सेवाराम शास्त्री जी का स्वागत*

*मेहगांव -* मेहगांव के जल्हारीपुरामें चल रही भव्य व दिव्य भागवत महापुराण की कथा के सप्तम व अंतिम दिवस की कथा में कथा वाचक आचार्य पंडित सेवाराम शात्री जी महाराज ने आज की कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की कथा का वर्णन किया और कहा कि आज के युग मे बराबरी के लोगों के साथ मित्रता करते है, बैंक बैलेंस की फिक्र करते है जबकि भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती आज के युग मे हमें बहुत बड़ी सीख देती है। दोनों के बीच मे इतने बडे अंतर को उन्होंने पल भर में भुला कर सुदामा जी को गले लगाया। वास्तव में सुदामा जी का भी चरित्र हम सबके लिये प्रेरक है। कथा व्यास आचार्य सेवाराम शात्री जी ने बताया कि परीक्षत सुदामा डंडोतिया ने भागवत पुराण की कथा सुनवाकर अपने साथ समस्त क्षेत्र व ग्राम वासियों के जीवन धन्य कराया है कथा श्रवण करने पहुचे कोंग्रेश जिला महामंत्री अमित दांतरे पिंकी ने आचार्य पंडित सेवाराम शास्त्री जी का स्वागत कर कथा श्रवण की
आज अंतिम दिन की कथा को श्रवण करने के लिये हजारों लोग दूर दूर से पधार रहे है।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब