Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

न्यूज़24*7 फूप
अवनीश शर्मा
मो 9826311688

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डीके शर्मा द्वारा आशाओ को प्रशिक्षण दिया गया।

फूप भिण्ड – आज दिनांक 04.12 .2021 को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डीके शर्मा द्वारा आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मच्छरों से होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया ड़ेंगू, चिकनगुनिया, आदि पर विस्तृत चर्चा की गई और बताया गया कि मच्छरों को कैसे कम किया जा सकता है यदि हम मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर दें तो मच्छरों की संख्या में गिरावट आना स्वाभाविक है डॉ शर्मा ने बताया इस कार्यक्रम को अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ आसानी से किया जा सकता है घर घर भ्रमण करते समय घर में रखे पानी के बर्तनों को चेक कर देख सकते हैं कि कहीं लार्वा तो नहीं है यदि लारवा पनप रहा है तो उसे आवश्यक रूप से खाली कराना है तथा यह भी बताना है पानी से भरे बर्तनों को सात दिवस के अंदर आवश्यक रूप से खाली कर सुखा कर ही दुबारा
भरें जिससे मच्छरों की उत्पत्ति को रोका जा सके। इसके साथ गर्भवती माताओं एवं बच्चों में होने वाली बीमारी एनीमिया के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि हम जानकारी देकर एनीमिया की बीमारी को रोक सकते है इसी तारतम्य में डॉ शर्मा द्वारा परिवार कल्याण के साधनों पर भी विस्तृत चर्चा की गई बताया गया के परिवार कल्याण के साधनों से भी महिलाओं में होने वाली एनीमिया को रोका जा सकता है इस अवसर पर मलेरिया टीम भी उपस्थित रही। जिसमें राजवीर सिंह, शिवांग राजावत, उदयवीर वर्मा, रामप्रकाश गोयल आदि उपस्थित रहे ।

न्यूज़ 24*7 फूप
अवनीश शर्मा
मो 9826311688