Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चयन शर्मा रिपोर्टर


जीरापुर पुलिस द्वारा किया गया 07 साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार जिला पुलिस कप्तान राजगढ़ प्रदीप शर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन में एवं एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जीरापुर उनि मोहरसिहं मण्डेलिया ने जिला राजगढ़ में चलाये जा रहे स्थाई वारंटी की तामीली के अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है विदित रहे कि बर्ष 2015 में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश महोदय न्यायालय राजगढ़ से जारी प्रकरण क्रं.472/15 अपराध क्रमांक 210/15 धारा 379 भादवि में फरार चल रहे आरोपी स्थाई वारंटी भूपेन्द्र गुर्जर उम्र 30 साल निवासी देहरी गुर्जर थाना नलखेड़ा जिला आगर पर मुखबिरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखते हुये वारंटी को दिनांक 03.12.2021 को पकड़ने में जीरापुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है, वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय जीरापुर पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में एसएचओ उनि मोहरसिहं मण्डेलिया, प्रआर.140 मधुसूदन शर्मा, आर.716 रवि जाट, आर.1012 दिलीप धाकड़, सेनिक 116 हरिसिहं की विशेष भूमिका रही।