Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वर्ष 2022 में शहर की ज्यादातर समस्याएं हल हो जाएंगे सीएमओ अमजद गनी

पोरसा ,,,,,,,,,,,वर्ष 2022 में शहर सुंदर दिखेगा शहर की व्याप्त समस्याएं ज्यादातर हल हो जाएंगी जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी सी एम ओ अमजद गनी,,,

सीएमओ अमजद गनी ने आज हमारे प्रतिनिधि को बताया की शहर को सुंदर बनाने के लिए एवं शहर को समस्या रहित बनाने के लिए मैं प्रयासरत हूं ,, मैं और मेरे साथी इंजीनियर संजय वर्मा के द्वारा प्रयास करके भोपाल से पैसा मंजूर करा कर शहर का विकास कार्य करने जा रहे हैं जिसका परिणाम जनवरी 2022 से दिखने लगेगा,,,,,

आने वाली 2022 में शहर की ज्यादातर समस्याएं हल हो जाएंगी शहर पोरसा में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है पानी निकास के लिए हमने शहर में 6 फुट बाय 6 फुट का बड़ा नाला का निर्माण कार्य करा रहे हैं जो जनवरी तक बन जाएगा इस नाले के बनने से शहर के अधिकांश क्षेत्र जहां जहां पानी भरता था वह समस्या पूर्ण खत्म होने की संभावना है,, एवं शहर के मुख्य सदर बाजार कि जो सड़क खरब पड़ी हुई है वह नई साल में पूरी तरह सुंदर रूप से बन के तैयार हो जाएगी, एवं आस्था का केंद्र श्री नागाजी सरोवर इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है इसके लिए दो करोड़ 82 लाख रुपए से सरोवर में एक घाट एक मंच पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाकर सुंदर बनाया जाएगा तालाब पर रेडस्टोन एवं जाली लगाई जाएगी ,,,अटेर रोड से पुराना खेरा पानी की टंकी के पास तक 13500000 रुपए की लागत से रोड निर्माण कराया जा रहा है,,,, दो करोड़ की लागत से गल्ला मंडी के गेट से लेकर भिंड रोड सूरज के भट्टा तक 5 फुट चौड़ा और 6 फुट गहरा पानी निकास के लिए बड़ा नाला बनाया जा रहा है इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है ,,तथा पुराने थाने के पीछे धर्म सिंह तोमर के मकान से लेकर अटेर रोड तक आरबीएस गली को एक करोड 25 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा जिससे लोगों को आने जाने में सुविधा होगी,, एवं एक करोड़ 36 लाख की लागत से किर्रायच रोड से धनेटा रोड तक गांधी नगर के बंम्बा रोड बनाई जाएगी जिसका ठेका हो चुका है और उम्मीद है कि जनवरी में इस रोड पर बाईपास होकर के बाहन निकलना शुरू करेंगे इसके शुरू होने से मुख्य बाजार का ट्रैफिक काफी हद तक कम हो जाएगा इसके अलावा कई योजनाएं भोपाल में विचाराधीन हैं प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं मंजूरी होते ही वैसे ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे आशा की जाती है कि 2022 में शहर सुंदर दिखने लगेगा

 

मुरैना से ब्यूरो चीफ कौशलेंद्र तोमर