Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विजय शर्मा की रिपोर्ट

भिंड मे अस्पताल से दिखाकर लौट रही गर्भवती महिला का रास्ते मे हुआ प्रसव
पति ने डायल 100 नंबर पर कॉल कर अस्पताल ले जाने की लगाई गुहार, डायल-100/112 सेवा ने प्रसूता और नवजात शिशु को जिला अस्पताल पहुँचाया जिला भिंड के थाना कोतवाली के अंतर्गत हाथी गड्डा मेला ग्राउंड के पास रोड़ पर ही एक महिला का प्रसव हो गया है, महिला और बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए अन्य कोई साधन नहीं मिल रहा है , जल्द पुलिस सहायता की जरूरत है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 07-12-2021 को प्राप्त हुई । उक्त सूचना प्राप्ति पर भिंड जिले के डायल-100 वाहन क्र. 01 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक फूल सिंह और पायलेट अर्जुन सिंह कुशवाह ने मौके पर पहुँच कर बताया की राहुल जाटव निवासी अंबेडकर नगर अपनी गर्भवती पत्नी को चिकित्सीय परामर्श हेतु जिला अस्पताल भिंड लेकर आये थे, चिकित्सीय परामर्श उपरांत वापस घर जाते समय रास्ते में महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी और महिला का प्रसव हो गया जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया । डायल-100/112 जवानों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए महिला और बच्चे को परिजनों के साथ जिला अस्पताल भिंड पहुँचाया जहाँ जच्चा बच्चा दोनों को समय पर उपचार मिला ।