Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एसपी से मिला पीडित परिवार न्याय की लगाई गुहार,
एसपी ने न्याय दिलाने का दिया भरोसा,
मेहगांव मेहगांव संतोष जैन पुत्र सुमेर चंद्र जैन निवासी गांधी रोड वार्ड क्र0 6/ मेहगांव का शव 29/11/2021 को ग्वालियर रोड के किनारे पडा मिला पुलिस ने मामला दर्ज कर बिवेचना शुरु की,
मगर एक सप्ताह बीत जाने पर पुलिस आरोपियों का पता लगाने मे कामयाबी हासिल करने मे सफल नही हो सकी,
परिजन लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाते रहे,
पुलिस की लचर कार्यवाही से दुखी परिजनों ने आज जिला पुलिस अधीक्षक के समक्षः भाजपा के नेता रबिसेन जैन के साथ मुलाकात की और आपबीती दुख भरी कहानी सुनाई,
परिजनों मे म्रतक संतोष जैन की माँ व पत्नी बच्चों सहित उपस्थित रहे,
पुलिस अधीक्षक ने पीडित परिवार की दांस्ता सुनकर अबिलम्ब न्याय दिलाने का भरोसा दिया,।
परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया जो निम्न प्रकार है,
उपरोक्त निर्गत निवेदन सुमेरचन्द्र जैन निवासी नगर पालिका के पास गांधी रोड बार्ड हत्या दिनांक 29-11-21 व 30-11-21 की मध्य रात्रि में सडयंत्र पूर्वक हत्या कर पुत्र के शव को ग्वालियर रोड के किनारे फेंका गया था ।
पुत्र के रात्रि में घर न आने पर परिजनों द्वारा पुलिस थाना गेहगाँव में सूचना दी पुलिस ने उसी वक्त जानकारी दी कि ग्वालियर रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का पड़ा है,
और फोटो दिखाया फोटो को देखकर मेरे पुत्र संतोष जैन की पहिचान हुयी और मुझ प्रार्थिया व परिजन घटना स्थल पहुंचे जहाँ पर पुत्र मृत अवस्था में था उसके गले पर गला घोंटने के निशान थे व अन्य जगह चोट दिख रही थी, उसकी कार मेहगाँव गल्ला मंडी प्रांगण में खड़ी मिली ।
घटना के बाद पुलिस व्दारा पी ० एम ० कराया गया पी ० एम ० उपराना पुत्र का अन्तिम संस्कार दिनांक 30-11-21 को किया गया ।
मेरा पुत्र इकलौता या घर के कार्य और अपना खुद का व्यवसाय करता था ।
पुत्र की योजना बद्ध तरीके से हत्या कारित की गयी है ,
पुलिस द्वारा आज दिनांक तक हत्यारों का न तो पता लगाया गया है
हत्या का राज आज भी राज ही बना हुआ है । प्रार्थिया व मेरा पूरा परिवार डरा हुआ व सदमे में है । पूरा परिवार का जीवन संकट में होकर जान का खतरा है प्रार्थिया के परिवार के साथ कोई बड़ी घटना घटित न हो जाये । पुत्र की हत्या कारित करने वाले आरोधियों को नामदर्ज कर दण्डित कराया जाना न्यायसंगत है ।
…………………………….
भाजपा नेता रबिसेन जैन ने बताया कि संतोष जैन की हत्या रहस्यमय बनी हुई हे सप्ताह बीत जाने पर भी पुलिस आरोपियों को तलाश नही कर सकी इसलिये आज हमे एसपी साहब से मिलकर अपनी पीडा जाहिर की है,
एसपी साहब ने हमे भरोसा दिलाया हे कि जल्द ही पीडित परिवार को न्याय मिलेगा।
रबिसेन जैन भाजपा नेता भिडं,
…………………………………
संतोष जैन के परिजनों को जल्द न्याय मिलेगा,
रहस्यमयी हत्याकांड का जल्द खुलासा होगा,
शैलेंद्र सिह चौहान
पुलिस अधीक्षक भिडं।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754