
भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित
धनोरा जागीर – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी जी के निर्देश पर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना एवं जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की सहमति से किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है । जिसमें बटकाखापा मंडल से नवीन खंगार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों ने बधाई दी है एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वह किसानों के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन का विस्तार करेंगे साथ ही अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, कार्यालय मंत्री मुकेश यादव, बटकाखापा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव जी,महामंत्री ऋषि ठाकुर जी,मंडल महामंत्री हरिश साहू जी,बटकाखापा उपाध्यक्ष बंटी सोनी जी, जितेंद्र डेहरिया जी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा इनके नेतृत्व में किसान मोर्चा उत्तरोत्तर प्रगति करेगा ऐसी आशा की है ।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।