संजय तिवारी रिपोर्टर

•बॉलीवाल एसोसिएशन का निर्वाचन संपन्न
•उमरिया। जिला ए बॉलीवाल एसोसिएशन का निर्वाचन शुक्रवार को मप्र ए बॉलीवाल एसोसिएशन के आब्जर्वर संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। जबकि सचिव पद पर संतोष सिंह निर्वाचित किये गये। एसोसियेशन के उपाध्यक्ष सुखराज सिंह, राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुरदास सचदेव, अमृतलाल यादव होंगे। पीएन राव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राजेन्द्र सिंह, दीना सिंह, मेघराज सिंह, प्रभाकर पटेल, मो. सज्जाक, सुरेन्द्र कुमार भट्ट, संतोष अग्रवाल, सतवंत सिंह, मोहन साहू, संजय अग्रवाल एवं संतोष सिंह बिजौरी सदस्य बनाये गये हैं। निर्वाचन हेतु आयोजित बैठक मे सर्वप्रथम पूर्व विधायक अजय सिंह एवं आब्जर्वर संतोष कुमार सिंह का स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यवाही की जानकारी दी गई। इस दौरान जिले मे बॉलीवाल खेल को और भी विस्तारित करने तथा खिलाडिय़ों को सुविधायें उपलब्ध कराने पर विचार विमर्श किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है