Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दुख कभी सूचना देकर नही आता। अतः दुख के स्वागत के लिए तैयार रहो-मुनिश्री

डबरा में मुनिश्री की अगवानी मध्यप्रदेश प्रदेश साशन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी के भतीजे युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा करेंगे।

अपने अतीत और औकात को कभी मत भूलिए। कुछ लोग गुब्बारे की तरह होते है, गुब्बारा चंद सांसो में फूल जाता है। आदमी को जरा सी शोहरत मिलती है और अपनी औकात भूल जाता है और हा, गुब्बारे में जरा सी सुई चुबो दो तो फुस्स हो जाता है। ऐसी ही जो लोग उपलब्धियों पर गुरुर करते है वे जरा सा दुख आने पर अकारण मरते है। उपलब्धियों का उत्सव तो मनाना, पर कभी अहंकार मत करना। जो अपने हाथ से दोगे वही साथ में जाएगा। यह विचार मेडिटेशन मुनिश्री विहसंत सागर महाराज ने आज बुधवार को पिछोर स्थिर पंडा जी के गार्डन पर धर्मचर्चा में कही! मुनिश्री विश्वसूर्य सागर महाराज मौजूद थे!

मुनिश्री ने कहा कि बैंक में रखा साथ नही जाएगा, दान कीजिए।पर हा इतना दान भी मत दीजिए कि किराए के मकान मे रहना पड़े इतना संग्रह भी मत करिए कि नरक मे जाना पड़े। सो रुपये कमाते हो तो पांच रुपये का दान जरूर करो, क्योकी धन की शुद्धि दान से होती है। पर सच्चाई देखिए, जिंदगी भर करता ‘धन, धन, धन और एक दिन हो जाता है निधन। दुख कभी सूचना देकर नही आता। अतः दुख के स्वागत के लिए तैयार रहो।इस मौके पर विहार में जितेंद्र जैन काली, संजय जैन, मनोज जैन, मनीष जैन, राजू जैन, युवराज जैन आदि मौजूद थे!

मुनिश्री का डबरा में जैन समाज भव्य मंगल प्रवेश कराएंगी
दिगंबर जैन संत गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज के परमशिष्य मेडिटेशन गुरु मुनिश्री विहसंत सागर जी महाराज, मुनिश्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं ऐलकश्री विनोयोग सागर जी महाराज ससंघ का 24 दिसंबर गुरुवार को डबरा शहर में भव्य मंगल प्रवेश गाजेबाजे के साथ होगा।

मुनिश्री के मीडिया प्रभारी सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि मेडिटेशन गुरु मुनिश्री १०८ विहसंत सागर जी महाराज ससघं की भव्य आगवानी मध्यप्रदेश प्रशासन गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी के पुत्र युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा जी एवम सकल जैन समाज के लोगा धूमधाम के साथ कराएंगे! मंगल प्रवेश शोभायात्रा में जगह जगह स्वागत द्वार लगाकर, रगोली सज्जा कर मुनिराजों आरती उतारकर अभिनंदन स्वागत करेंगे! वही महिलाएं केसरिया वस्त्रों मंगल कलश लेकर एवं पुरुष सफेद वस्त्रों में सम्मिलित होंगे! विहसंत सागर महाराज ससंघ को पिछोर तिराहे से मंगल प्रवेश शोभायात्रा शुरू होकर बुजुर्ग रोड महावीर जैन मंदिर सराफा बाजार पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं मुनि सुब्रत नाथ चैत्यालय जवाहर गंज एवं महावीर दिगंबर जैन मंदिर महावीर मार्ग होते हुए श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर पहुंचेगी! जहां मुनिश्री धर्मसभा को संबोधित कर मंगल प्रवचन देंगे।