Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर


पुलिस कर्मचारी-अधिकारी अपने कर्त्तव्य के साथ-साथ मानव/समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे। जिला राजगढ़ के थाना माचलपुर थाना में पदस्थ आरक्षक मिथुन जाट की बच्ची को ब्लड की आवश्यकता बिड़ला अस्पताल ग्वालियर में होने पर जीरापुर थाना के पूर्व थाना प्रभारी एवं वर्तमान थाना प्रभारी थाना आंतरी जिला ग्वालियर श्री रमाकांत उपाध्याय से आरक्षक मिथुन जाट ने फोन से संपर्क किया तो उपनिरीक्षक श्री रमाकांत उपाध्याय ने बिना देरी किये तत्काल बिड़ला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया गया। इसी प्रकार इससे पूर्व में 24 नवम्बर को भी मिथुन जाट की धर्मपत्नी को भी दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता होने पर एस पी ऑफिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक रायसिंह दाँगी *(संचालक:- ब्लड डोनर आर्मी ग्रुप)* से सम्पर्क किया था। तो रायसिंह दाँगी ने तत्काल सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप में ब्लड की आवश्यकता के मैसेज बनाकर शेयर किया तो तत्काल ब्लड डोनर उपस्थित होकर दो यूनिट ब्लड डोनेट करके चले गए। जिसमे से एक आरक्षक विक्रम गुर्जर है जो थाना जौरा जिला मुरैना में पदस्थ है। दूसरे ब्लड डोनर आर्मी के सदस्य थे।