Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

आईटीआई महाविद्यालय के बच्चों का भविष्य अंधकार में

खंडवा- आईटीआई महाविद्यालय के बच्चों का भविष्य अंधकार मैं नजर आ रहा है। आज आईटीआई गवर्नमेंट एवं प्राइवेट महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की सेकंड सेकंड ईयर की परीक्षाए आयोजित की गयीं । जिसमें बहुत से छात्र छात्राओं को अलग-अलग कारण बताकर के परीक्षा से वंचित किया गया ।
छात्रों से चर्चा करने पर पता चला कि उनको परीक्षा की जानकारी 1 दिन पूर्व देर रात्रि को मिली वह उनसे कहा गया कि आप सुबह महाविद्यालय से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर लेवे लेकिन जब विद्यार्थी महाविद्यालय में हॉल टिकट लेने के लिए पहुंचे तो महाविद्यालय द्वारा उनको यह बताया गया कि हॉल टिकट जनरेट नहीं हो रहा है । वह उनको एक सादे कागज पर उनका रोल नंबर हॉल टिकट के रूप में लिखकर दे दिया एवं जिन छात्रों को हॉल टिकट दिए गए उनके हॉल टिकट पर परीक्षा की दिनांक वह समय नहीं लिखा था जिससे भी छात्रों को परेशानी महसूस हुई । जब सभी छात्र महाविद्यालय द्वारा दिए गए कागज को लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो उनको प्रवेश नहीं दिया गया छात्रों का आरोप है कि पहले भी उस परीक्षा केंद्र पर इस प्रकार की गड़बड़ियां होती आई हैं उसके बावजूद आईटीआई महाविद्यालयों के द्वारा उसी सेंटर को परीक्षा केंद्र के रूप में चयन किया गया कहीं ना कहीं यह महाविद्यालय प्रशासन व परीक्षा केंद्र के अधिकारियों की मिलीभगत दिखाई पड़ती है
जब इस बात की जानकारी विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम पटेल को लगी तो वह तत्काल आईटीआई महाविद्यालय पहुंचकर गवर्नमेंट आईटीआई महाविद्यालय प्राचार्य के पास छात्रों को लेकर चर्चा करने पहुंचे वहां शासकीय ITl प्राचार्य द्वारा एसबीएस आईटीआई प्राचार्य, बी एन एस आई टी आई प्राचार्य एवं दादाजी आईटीआई प्राचार्य को तत्काल आईटीआई महाविद्यालय में बुला करके उक्त विषय को लेकर चर्चा की । अभाविप कार्यकर्ताओ ने आईटीआई प्राचार्य पर दबाव बनाकर परीक्षा नियंत्रक व DGT को पत्र लिखने को कहा व छात्रों की परीक्षाएं आगामी परीक्षाओ के साथ कराई जाए अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।। इस दौरान अभाविप के सौरभ बकोरिया,शुभम निकुम,सौरभ रोम,आदित्य कनाडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

शेख आसिफ खंडवा