
ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एवं आमीन खान आबकारी उप निरीक्षक डबरा के नेतृत्व में इंद्रा कॉलोनी मकोड़ा,ग्राम लखनौती एवं ग्राम जतारा में कंजरो के डेरों पर कार्रवाई की गई जिसमें 3 ड्रम,एक हाथ भट्टी ,दो होद में कुल 2600 केजी गुड लहान जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया एवं एक ड्रम और 10 केनो में लगभग 300 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई , जमीन में गड़े हुए छह केनों को जमीन से ना निकलने के कारण मौके पर ही नष्ट किया है जिसकी कुल अनुमानित कीमत 200000 रुपए आंकी गई है मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 5 अज्ञात एवं प्रकरण कायम किए गए एवं आरोपी मंगलिया जाटव के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट 1915 की धारा 34 (1) के तहत एक ज्ञात प्रकरण कायम किया गया,इस कार्रवाई में रोशनलाल ,रणवीर , राजेंद्र अहिरवार ,राजेंद्र जोन वार, रवि बघेल आबकारीआरक्षक एवं 14 वी बटालियन डबरा के एस ए एफ के जवानों में ओम प्रकाश प्रधान आरक्षक एवं सोनवीर सिंह कृष्णकांत दुबे , विष्णु कुमार दीक्षितआरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही है।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..