Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

अभ्युदय लोक सेवा संस्थान द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम

सिवनी जिले के विभिन्न स्थानों मेंसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम वर्ष २०२०दिसंबर माह में सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था अभ्युदय लोक सेवा संस्थान छिंदवाड़ा द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शासन के दिशा निर्देशानुसार कोविड-19 के समस्त नियमों का पालन करते हुए सुचारु रूप से कार्य किया जा रहा है । सिवनी जिले से राजमार्ग लगे हुए हैं जहां वाहनों की अनियमित गति वाह लापरवाही से अनेक दुर्घटनाएं हुआ करती हैं । इसके लिए संस्था द्वारा वाहन चालकों को सड़क संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है । संस्था प्रमुख संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों एवं राजमार्ग के आसपास विभिन्न स्थलों में बैनर्स व स्टीकर्स लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है । जिले के नजदीक टोल प्लाजा जहां पर वाहन चालकों को पंपलेट व स्टीकर के माध्यम से संस्था के कार्यकर्ता जागरूक कर रहे हैं ।
तथा शहर के विभिन्न चौराहों व मुख्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन चालकों से मिलकर सड़क संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा यह भी मुहिम चलाई जा रही है कि कुछ ट्रैक्टर ट्राली जो कि सड़क दुर्घटनाओं के जिम्मेदार माने जाते हैं क्योंकि रात में ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर या लाइट नहीं होते जिसके कारण अधिक से अधिक दुर्घटनाएं हुआ करती है इसके लिए संस्था द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रेडियम की पट्टियां लगाई जा रही है ।
संस्थान द्वारा दिनांक 18 दिसंबर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए प्रचार वाहन सिवनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जावेगा । विकसित देशों के मुकाबले भारत में सड़क सड़क दुर्घटनाएं लगभग 3 गुना अधिक होती हैं इसके लिए सबसे जरूरी यह है कि सड़क में सड़क से संबंधित मूल नियमों का ईमानदारी से पालन किया जाना अति आवश्यक है

। लखनादौन से रानी गुर्जर की रिपोर्ट