भागवत कथा में रामजन्म का उत्सव मनाया गया

मेहगांव मेहगांव नगर में चल रही पीपल वाली काली माता मंदिर पर श्री मद भागवत कथा के चौथे दिन की कथा में पूज्य व्यास श्री पंडित श्री धाम वृंदावन से चलकर आए पंडित सतीश कौशिक जीमहाराज ने कहा के जिस प्रकार भगवान ने अपने भक्तों की रक्षा की और जिस प्रकार भगवान कि भक्ति महाराज पहलाद जी ने की वास्तव में ही मित्र को मित्र की रक्षा करनी चाहिए भगवान प्रहलाद ध्रुव चरित्र के प्रसंग से यह सीख मिलती है कि हमें भी उसी प्रकार से रक्षा करना चाहिए कथा में भगवान बामन अवतार की कथा का बड़ा ही सुंदर प्रसंग सुनाया राम जन्मोत्सव की कथा में भगवान श्रीराम का जन्म उत्सब मनाया गया तो सारे पंडाल में बैठे श्रोता झूम उठे पूज्य व्यास जी श्री पंडित सतीश कौशिक महाराज ने सुंदर भजनों की अमृत वर्षा की जिससे सारे श्रोता बंधु झूम उठे कार्यक्रम का आयोजन पीपल वाली काली माता मंदिर के महंत 108 नरेशा नंद महाराज जी ने सभी क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि प्रेम भाईचारा बना रहे इसके लिए भागवत यज्ञ का आयोजन कराया है और कोरोना जैसी महामारी हमारे क्षेत्र में पैर न फैलाये कथा सुनने के लिये दूर दूर से श्रोतागण आ रहे है
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास