लोकेशन- बासखापा ग्राम पंचायत घाटावाडी कला (बोरदेही)
सलग— राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत बासखापा ग्राम पंचायत घाटावाडी कला में VPRP गाँव गरीबी उन्मूलन परियोजना का कार्यक्रम किया गया|
एकंर- बोरदेही- बासखापा ग्राम पंचायत घाटावाडी कला मे 5 समूह की महिलाओं ने गाँव गरीबी उन्मूलन परियोजना के कार्यक्रम में भाग लिया |
बासखापा ग्राम पंचायत घाटावाडी कला में VPRP ग्राम संगठन गाँव गरीबी उन्मूलन का कार्यक्रम किया गया |
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आज बासखापा ग्राम पंचायत घाटावाडी कला में दुर्गाबती ग्राम संगठन बासखापा में वीपीआरपी गांव गरीबी उन्मूलन को लेकर कार्यक्रम रखा गया | जिसमें 5 समूह की महिलाओं ने भाग लिया जिसमें समूह की महिलाओं को सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें उनकी हकदारी व आजीविका की योजना बनाई जिसमें वास्तव में गरीबी रेखा में पात्रता रख रहे निम्न वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा चल रही योजना का सही तरीके से लाभ मिल पाए | और मास्टर ट्रेनर श्रीमती रजनी सोनी एवं समूह की महिलाओं द्वारा गांव का नजरी नक्शा भी बनाया गया | ताकि गांव के विकास के लिए ग्राम में और क्या-क्या सामाजिक संसाधन उपलब्ध करवाने हैं | वी पी आर पी के माध्यम से समूह की महिलाओं को सशक्त बनाना और संस्थाओं में अपनी भागीदारी देने के लिए भी प्रेरित किया गया | क्योंकि गांव के विकास में महिलाओं एवं पुरुषों दोनों की भागीदारी होगी तो गांव का विकास भी अच्छे से होगा | यह जानकारी भी समूह की महिलाओं को समझाया गया | ताकि वे जागरूक होकर आगे आए | इस विषय पर मास्टर ट्रेनर श्रीमती रजनी सोनी द्वारा चर्चा की गई | और ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कलवांती धुरवे उपाध्यक्ष लल्ता उइके सचिव रुखमा बिसंद्भे कोषाध्यक्ष राम बाई धुरवे एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रही |
नयुज 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की खास रिपोर्ट
More Stories
सेवानिवृत सैनिक का मनाया सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों ने बहाली के लिए केंद्रीय मंत्री एवं विधायक को सौंपा ज्ञापन
आज दिनांक 19 फ़रवरी को ग्राम पंचायत गुबरेल में ज़िले से नियुक्त जांच दल ने की कार्यवाही