Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

महिला सुरक्षा हेतु जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम कर रहा है जिला प्रसाशन, महिला बाल विकास विभाग

जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग, जिला इंदौर के सफेसिटी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ सी एल पासी एवम श्री रामनिवास बुधौलिया जी के मार्गदर्शन में सफेसिटी कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ वंचना सिंह परिहार ने देवी अहिल्या विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंस के छात्रों एवम शौर्यादल के सदस्य के साथ मिलकर जागरूकता अभियान को तेजी प्रदान की है। स्वच्छ इंदौर सुरक्षित इंदौर की मुहिम में विभिन्न विभाग अपनी सहभागिता दे रहा है,,एक तरफ पुलिस विभाग मुस्तैदी से जुड़ा हुआ है तो दूसरी तरफ महिला बाल विकास विभाग जागरूकता अभियान को दरवाजे तक लेकर जा रहा है।डोर टू डोर सर्वे, कानूनी अधिकारों की जानकारी और महिलाओं के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर की लिस्ट चस्पा किया जा रहा है।पूरे शहर में ये कार्य किया जा रहे हैं। नवलखा बसस्टैंड के आसपास हिने वाली घटनाओं को देखते हुए लगातार इस हॉटस्पॉट एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में एवं शहर के अन्य स्थान में भी गैर सरकारी संगठन ,पैरावोलेंटियार ,शौर्यदल की सहायता से विभाग जागरूकता अभियान संचालित कर रहा है।इसी तारतम्य में आज दिनांक 29/12/21 को स्कूल ऑफ सोशल साइंस ,देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की शौर्यादल की टीम और वन स्टॉप सेन्टर(सखी),म ब वि की संयुक्त टीम के द्वारा नवलखा क्षेत्र में महिला हिंसा,अधिकार,कानून के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जन को समझाने का प्रयास किया गया। पोस्टर चस्पा किये गए।जिससे आम जनता तक नंबर्स पंहुचे ,आम जनता शिकायत करने प्रसाशन तक अपनी पंहुच सुनिश्चित कर सके।कार्यक्रम में डॉ लवीना सिंह ,प्रोफेसर davv, शिवानी श्रीवास ,कैवर्कर वन स्टॉप सेन्टर,करिश्मा वर्मा,भारती श्रीवास्तव ,जिला संयोजक ,ममता ,यूनिसेफ, इंदौर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला बाल विकास विभाग, जिला इंदौर
Ncrb के आंकड़ों के अनुसार इंदौर में महिला अपराध की संख्या ज्यादा है।इसी दृष्टि से भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में सफेसिटी कार्यक्रम का शुभारंभ जनवरी 2021 से किया गया।माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा भी गंभीरता को देखते हुए इसे प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं।उद्देश्य है कि शहर में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ या अन्य हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए और महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक करने में विभाग की भूमिका को अच्छे से निभाये।
अभी हम मालवा उत्सव या इसी प्रकार के अन्य आयोजनों में भी इसी प्रकार जागरूकता अभियान को आगे बढ़ने के प्रयास में हैं। कुछ तकनीकी बिन्दुओ पर भी हैम विचार कर रहे हैं।जैसा भी आगामी योजना बनेगी उसकी जानकारी हमारे द्वारा दी जाएगी।
इंदौर से वाजिद अली कुरेशी की रिपोर्ट