Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संजय तिवारी रिपोर्टर

अमोल आश्रम धाम में दर्शन करने में लगा भक्तों का तांता

घुलघुली उमरिया एवं डिंडोरी सीमा के पास स्थित अमोल खोह जो अमलेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 1-1- 2022 दिन शनिवार को नया वर्ष के उपलक्ष में आज सुबह से भक्तों का दर्शन करने में लगा रहा तांता वहां शिव पार्वती जी , गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग, हनुमान धारा, गया धाम, अन्नपूर्णा देवी, जी का दर्शन करने उमरिया, डिंडोरी, शहडोल, जबलपुर, भोपाल ,उज्जैन, छत्तीसगढ़ नौरोजाबाद पाली, शाहपुरा, एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आकर दर्शन करने आए। लक्ष्मण कुंड जहां आत्मविश्वास के साथ यदि स्नान करें तो चर्म रोग ,खाज खुजली, नष्ट हो जाती है ऐसे तीर्थ स्थान में सिद्ध पुरुष श्री श्री 108 श्री भगत गिरी (बच्चू महाराज जी) जी का नया वर्ष में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर दर्शन किए एवं 2022 हमारे जीवन में अच्छे दिन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किये । कल दिनांक 31-12 -2021 दिन शुक्रवार शाम को ही भक्तों द्वारा अखंड रामायण भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था एवं आज रामायण हवन भजन कीर्तन के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वहीं बड़े भाव के साथ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ,एवं श्री श्री 108 श्री भगत गिरी महाराज जी ने नया कैलेंडर अंग्रेजी 2022 नया वर्ष के उपलक्ष में आए हुए भक्तों को आशीर्वाद स्वरुप हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया एवं अमोल आश्रम धाम मेले का भी आसपास के व्यापारियों द्वारा आयोजन किया गया वही भक्तों द्वारा मेले के आनंद भी लिया गया ।

संजय तिवारी उमरिया