Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

खंडवा नगर में गुरुवार 6 जनवरी से शुरू होगा ओमिक्रान जागरूकता अभियान। कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रवेश द्वार पर होगा संदेश। मिडियाकर्मियों और समाजसेवियो की प्रशासन के साथ नई पहल।

खंडवा नगर में  गुरुवार 6 जनवरी से शुरू होगा ओमिक्रान जागरूकता अभियान।

कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रवेश द्वार पर होगा संदेश।

मिडियाकर्मियों और समाजसेवियो की प्रशासन के साथ नई पहल।

 

खंडवा।  विश्वव्यापी महामारी  के कारण कोरोना वायरस के नये संस्करण  ओमिक्रोन के  चलते पूरे देश में सावधानी रखी जा रही है। खंडवा नगर में भी ओमिक्रोन को लेकर सतर्कता रखी जा रही है। गुरुवार 6 जनवरी  से ओमिक्रोन जागरूकता अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान का शुभारंभ कलेक्टर खण्डवा अनूप कुमार सिंह करेंगे ।   इस ओमिक्रोन जागरूकता  अभियान के मुख्य समंवयक रिजवान अंसारी और पंकज लाड ने बताया कि मीडियाकर्मियों  समाजसेवियों   के साथ प्रशासन के सहयोग से नई पहल शुरू की जा रही है।इसके तहत सर्वाधिक भीड़ वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। सभी शासकीय कार्यालयों के मुख्य प्रवेश द्वार पर ओमिक्रोन जागरूकता अभियान के संदेश वाले पोस्टर चिपकाये जायेंगे। इस पोस्टर में *बिना मास्क प्रवेश निषेध* मुख्य संदेश होगा। इस अभियान में मुख्य समंवयक संस्थाये  मध्यप्रदेश मीडिया संघ, खंडवा पत्रकार संघ, के सी सी डिजिटल नेटवर्क खंडवा (के टी वी) और सिंधी सोशल ग्रुप हैं।

के सी सी डिजिटल नेटवर्क खंडवा (के टी वी) के  संचालक सदस्य मनीष व्यास ने बताया कि इसमें सामाजिक संगठनों और धर्म गुरूओ का सहयोग भी लिया जायेगा।

सिंधी सोशल ग्रुप के डॉ जी एल हिंदुजा ने बताया कि सभी समाज के गणमान्य  नागरिको का  सहयोग लिया जायेगा।  अभियान की प्रमुख सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ता हर्षा ठाकुर ने सभी महिलाओ से अपने अपने घरों के आसपास इस अभियान के तहत पोस्टर लगाने के लिये सहयोग की अपील की है।  मध्यप्रदेश मीडिया संघ के ज़िला अध्यक्ष श्याम शुक्ला के अनुसार इस अभियान में ज़िला प्रशासन के सहयोग से सभी शासकीय कार्यालयों में जागरूकता पोस्टर लगाये जायेंगे।  संजय चौबे ने बताया कि  प्रदेश के साथ साथ खंडवा ज़िले में भी रात्रिकालीन  कर्फ्यू जारी है। प्रशासन के साथ समाजसेवी संगठन ,मीडियाकर्मी और अन्य संस्थाये भी ओमिक्रोन से बचाव के लिये प्रयासरत है। इससे बचाव के लिये सभी का प्रयासआवश्यक है।

शेख़ आसिफ़ खंडवा