खंडवा में 35 नए पॉजिटिव , टोटल 142 : घासपुरा , परदेसीपुरा , सिंधी कॉलोनी समेत अनाज मंडी , पुलिस लाइन , एनवीडीए कॉलोनी में मिले संक्रमित ।

खंडवा में संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है । सोमवार को 35 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है | कुल संक्रमितों का आंकड़ा 142 तक पहुंच चुका है । तीसरी लहर में यह खतरनाक रुझान सामने आए है । हालांकि , सभी संक्रमित होम आइसोलेट है । लेकिन अब तक कोई भी स्वस्थ नहीं हो पाया । जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ . योगेश शर्मा ने बताया 10 जनवरी को कुल 35 पॉजिटिव सामने आए है । इनमें कृष्णापुरम कॉलोनी , दीनदयालपुरम में 3-3 , परदेसीपुरा , तिलक नगर , मेडिकल कॉलेज परिसर , रविंद्र नगर , गांधीनगर में 2-2 संक्रमित मिले है । इसी तरह पुलिस लाइन , एनवीडीए कॉलोनी , अनाज मंडी , घासपुरा , ज्योति नगर , बुधवारा बाजार , महेश नगर , मेन हॉस्पिटल , किशोर नगर , ज्ञानकुंज , खारी बावड़ी , ग्राम लछोरा , जावर , आजाद नगर , ब्रजनगर , लवकुश नगर , सिंधी कॉलोनी व शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में एक – एक संक्रमित पाए गए है।
शेख आसिफ खंडवा

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा